क्रिकेट

IND vs ENG 4th T20I: पुणे में जमकर चला कुंग फू पांड्या का बल्ला, जड़ा आतिशी अर्धशतक

हार्दिक पांड्या ने पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के लिए संकट मोचक की भूमिका अदा की और अपने टी20 करियर का पांचवां अर्धशतक जड़ा।

Image

हार्दिक पांड्या

Photo : AP

पुणे: भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या ने पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के लिए संकटमोचक की भूमिका अदा की। उन्होंने 30 गेंद में 53 रन की आतिशी पारी खेलकर टीम इंडिया को 5 विकेट पर 79 के स्कोर से 20 ओवर में 9 विकेट पर 181 रन तक पहुंचने में अहम भूमिका अदा की। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें चोट से उबरकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे शिवम दुबे का भी साथ मिला लेकिन हार्दिक की आतिशी पारी भारत के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।

ग्यारहवें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे पांड्या

हार्दिक जब बल्लेबाजी करने उतरे थे तब टीम इंडिया ने 10.4 ओवर में 79 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में एक छोर थामे खड़े शिवम दुबे का साथ देने हार्दिक पांड्या उतरे। ऐसे में हार्दिक ने मोर्चा संभाला और आते ही इंग्लिश गेंदबाजों की धुनाई कर दी। छठे विकेट के लिए हार्दिक और शिवम ने 32 गेंद पर अर्धशतकीय साझेदारी पूरा की और इसी दौरान टीम को 13.2 ओवर में 100 और 17 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया।

छक्के के साथ पूरा किया अर्धशतक, 176.66 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

हार्दिक पांड्या ने इसके बाद 27 गेंद में अपने करियर का पांचवां अर्धशतक पूरा किया। हार्दिक ने जैमी ओवरटन की गेंद पर चौका और छक्का जड़कर पचास रन के आंकड़े को पार कर लिया। पचासा पूरा करने के बाद हार्दिक ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सके और 30 गेंद पर 53 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हार्दिक ने 176.66 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। हार्दिक और शिवम के बीच छठे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी हुई। हार्दिक जब आउट हुए तब टीम 18 ओवर में 166 रन के साथ सुरक्षित मुकाम पर पहुंच गई थी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article