क्रिकेट

SMAT 2025: दो महीने बाद इस दिन मैदान पर वापसी करेंगे हार्दिक पांड्या

SMAT 2025: दो महीने के अंतराल के बाद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मैदान पर एक्शन के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला सितंबर में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

Image

हार्दिक पांड्या (साभार-BCCI)

SMAT 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज 9 दिसंबर से होने जा रहा है। इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक के बाद एक अच्छी खबर सामने आ रही है। इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के एक्स फैक्टर माने जाने वाले हार्दिक पांड्या भी मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी20 मुकाबला सितंबर में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। अब लगभग दो महीने के लंबे अंतराल के बाद वह मैदान पर वापसी के लिए तैयार है।

हार्दिक को NCA से मिली हरी झंडी

एनसीए के एक सूत्र ने बताया हार्दिक, ‘‘21 अक्टूबर से 30 नवंबर तक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से बाहर भी नहीं निकले और उन्होंने अपना रिहैब और ‘रिटर्न टू प्ले’ प्रोटोकॉल पूरे किए। अब उन्हें टी20 में खेलने की पूरी स्वीकृति (बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की) दे दी गई है।

मंगलवार को एक्शन में हार्दिक पांड्या

टी20 खेलने की स्वीकृति मिलने के बाद हार्दिक मंगलवार से एक्शन में नजर आएंगे। वह पंजाब के खिलाफ मैच के लिए बड़ौदा टीम से जुड़ भी गए हैं। वह हैदराबाद में बड़ौदा के लिए पंजाब के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मुकाबले के साथ लगभग ढाई महीने बाद अपना पहला मैच खेलेंगे।

उनके चार दिसंबर को बड़ौदा और गुजरात के बीच होने वाले मैच में भी खेलने की संभावना है। राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा दोनों मैच के दौरान उपस्थित रहेंगे जिसके कि टीम की घोषणा से पहले उनकी फिटनेस को परख सकें। अगर भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें पहले नहीं बुलाता है तो वह छह दिसंबर को हरियाणा के खिलाफ मैच में खेलने की भी योजना बना रहे हैं।’’

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article