क्रिकेट

SA vs PAK: 'अंपायर्स कॉल' के नियम पर भड़के हरभजन सिंह, बोले- 'अगर भारत के साथ ऐसा हुआ तो..'

Harbhajan Singh on Umpires Call rule: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच के बाद अंपायर्स कॉल के नियम को लेकर हरभजन सिंह ने आईसीसी को जमकर घेरा है और इसमें बदलाव की मांग की है।

Image

हरभजन सिंह (फोटो- ICC/AP)

Photo : AP

Harbhajan Singh on Umpires Call rule: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शुक्रवार को साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में मात दे दी। इस मैच के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह डीआरएस से नाराज दिखे और उनके मुताबिक पाकिस्तान को आईसीसी के नियमों के चलते हार का सामना करना पड़ा। भज्जी ने ये भी कहा कि अगर भारत के साथ ऐसा होगा तो फिर क्या होगा।

हरभजन सिंह उस घटना का जिक्र कर रहे थे जहां तबरेज़ शम्सी अंपायर की कॉल के सौजन्य से एक करीबी एलबीडब्ल्यू कॉल से बच गए थे। अपना अंतिम ओवर फेंकते हुए, जब पाकिस्तान को जीत के लिए सिर्फ 1 विकेट की जरूरत थी, हारिस रऊफ ने तबरेज़ शम्सी के पैड पर गेंद मारी और एलबीडब्ल्यू की अपील की। पहली नजर में यह काफी करीब लग रहा था, लेकिन मैदानी अंपायर ने इसे नॉट आउट दिया। पाकिस्तान ने ऑन-फील्ड कॉल को चुनौती देने का फैसला किया और डीआरएस लिया। हालांकि अंत में ये अंपायर्स कॉल हो गया और अफ्रीका को फायदा हो गया।

हरभजन सिंह ने की नियम में बदलाव की मांग

इस अजीबोगरीब नियम पर हरभजन सिंह भड़क गए और आईसीसी पर जमकर बरसे। हरभजन चाहते हैं कि आईसीसी इस नियम में संशोधन करे. दिग्गज ने कहा कि अगर गेंद स्टंप्स पर लग रही है तो फैसला गेंदबाजी करने वाली टीम के पक्ष में जाना चाहिए।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि "खराब अंपायरिंग और खराब नियमों की कीमत पाकिस्तान को इस खेल में चुकानी पड़ी.. आईसीसी को इस नियम को बदलना चाहिए.. अगर गेंद स्टंप से टकरा रही है तो वह आउट है, चाहे अंपायर ने आउट दिया हो या नॉट आउट, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.. अन्यथा तकनीक का क्या फायदा।'

'अगर भारत के साथ ऐसा हुआ तो-' हरभजन सिंह

हरभजन सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे ट्वीट कर कहा कि 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आज कौन जीता कोन हारा.. मेरे लिए यह कोई मायने नहीं रखता कि कौन खेल रहा है या फिर .. पर नियम ठीक नहीं है.. कल को ये हमारे (भारत) साथ भी हो सकता है.. इनकी (अंपायर) ) क्या गलती के कारण हम फाइनल हार गए थो? फिर क्या होगा।'

पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल

इस बीच दक्षिण अफ्रीका से हार का मतलब है कि पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गया है। मेन इन ग्रीन ने पिछले चार मैचों में हार स्वीकार की है और छह में से केवल दो जीत हासिल की है।पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हार से निराश थे, लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन के लिए गेंदबाजों की सराहना की जिससे टीम मैच में वापसी करने में सफल रही।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article