क्रिकेट

रवांडा के बल्लेबाज हमजा खान ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच में रवांडा के बल्लेबाज हमजा खान ने ऐसी पारी खेली जो लंबे वक्त तक कोई भूल नहीं पाएगा। हालांकि, वो 8 रन फिंच का रिकॉर्ड चूक गए। हमजा ने अपनी पारी के दौरान 15 छक्के जड़े।

Image

हमजा खान

रविवार को गैबोरोन में खेले गए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मैच में दुनिया टी20 की सर्वश्रेष्ठ पारी में से एक की गवाह बनी। दरअसल रवांडा के बैटर हमजा खान आइवरी कोस्ट के खिलाफ मैच में एक ऐसी पारी खेल दी जिसे लंबे वक्त तक नहीं भूला जा सकता। उन्होंने नाबाद 164 रन की पारी खेली।

हमजा ने 252.30 की स्ट्राइक रेट से महज 65 गेंद में 164 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान 15 छक्के जड़े। एक पारी में यह किसी बैटर द्वारा संयुक्त रूप से चौथा सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इस लिस्ट में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच हैं। फिंच ने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए 172 रन की पारी खेली। यह टी20 में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है।

टूटा हजरतुल्लाह जजई का रिकॉर्ड

हमजा खान ने 2019 में अफगानिस्तान के बल्लेबाज हजरतुल्लाह ज़ज़ाई द्वारा खेली गई पारी को पीछे छोड़ दिया। जजाई ने आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 162 रन की पारी खेली थी। हमजा की इस रिकॉर्ड पारी के दम पर रवांडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 288/2 रन का स्कोर खड़ा किया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सातवां सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड है। हमजा के लिए यह पहला मौका है। उन्होंने कैमरून के खिलाफ रवांडा की शुरुआती जीत में नाबाद 60 रन की पारी खेली।

289 रन के जवाब आइवरी कोस्ट केवल 17 रन पर ऑल आउट हो गई। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में संयुक्त रूप से पांचवां सबसे कम स्कोर है। रवांडा की 271 रनों की जीत अब टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में तीसरी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article