GT vs SRH Highlights: हैदराबाद को 38 रन से हराकर गुजरात ने प्वाइंट्स टेबल में लगाई छलांग
GT vs SRH Highlights: आईपीएल के 18वें सीजन का 51वां मैच गुजरात के नाम रहा। हैदराबाद के सामने जीत के लिए 225 रन का लक्ष्य था, लेकिन हैदराबाद की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी।
GT vs SRH Highlights: हैदराबाद को 38 रन से हराकर गुजरात ने प्वाइंट्स टेबल में लगाई छलांग
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 225 रन का लक्ष्य रखा। गुजरात की ओर से 2 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। गिल ने सर्वाधिक 76 रन की पारी खेली जबकि जोस बटलर ने 37 गेंद में 64 रन की पारी खेली। गिल ने साई सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की।
हैदराबाद और गुजरात की प्लेइंग इलेवन-
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-11:अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, गेराल्ड कोएत्जी, आर साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा।
GT vs SRH Live Score: गुजरात ने 38 रन से जीता मैच
GT vs SRH Live Score: गुजरात ने हैदराबाद को दिया 225 का लक्ष्य
GT vs SRH Live Score: गुजरात 100 रन के करीब
GT vs SRH Live Score: गुजरात की प्लेइंग इलेवन
GT vs SRH Live Score: हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
GT vs SRH Live Score: अच्छी स्थिति में गुजरात
GT vs SRH Live Score: हैदराबाद को हर हाल में चाहिए जीत
GT vs SRH Live Score: दोनों टीमों के लिए अहम यह मुकाबला
GT vs SRH Live Score: प्वाइंट्स टेबल में दोनों की टीमों की वर्तमान स्थिति
GT vs SRH Live Score: क्या कहते हैं अहमदाबाद के आंकड़े
GT vs SRH Live Score: गुजरात के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
GT vs SRH Live Score: हैदराबाद के इन खिलाड़ियों पर नजर
GT vs SRH Live Score: अहमदाबाद में आज के मौसम का हाल (Ahmedabad Weather Today)
गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज आईपीएल 2025 के 51वें मैच का आयोजन अहमदाबाद में होने जा रहा है, तो यहां के मौसम की जानकरी भी आपको दे देते हैं। अहमदाबाद में गर्मी अपने चरम पर है। दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा। ऐसे में बारिश की बिलकुल भी संभावना नहीं है। शाम को जब मैच शुरू होगा तब तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मैच खत्म होते तक यह 35 डिग्री तक आ जाएगा। उमस कम रहेगी। भीषण गर्मी में खिलाड़ियों के लिए खेलना आसान नहीं होगा।
GT vs SRH Live Score: आईपीएल में आज गुजरात और हैदराबाद का मुकाबला
आईपीएल के 51वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। पिछले मुकाबले में हार के बाद गुजरात दोबारा जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से उतरेगी। इस सीजन इस टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 7 बजे होगा। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टर पर देखी जा सकती है।
