क्रिकेट

GT vs MI Match Toss Update: गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियन्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबले में भिड़ंत आज, जानिए किसने जीता टॉस

GT vs MI Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल 2025 एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत हो रही है। क्वालीफायर 2 में पहुंचने और खिताबी दौड़ में बने रहने के लिए ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। इस मुकाबले में जो टीम जीत दर्ज करगी वो दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। जिस टीम को हार मिलेगी उसका आईपीएल 2025 में सफर खत्म हो जाएगा। आइए जानते हैं इस अहम मुकाबले में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

Image

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियन्स एलिमिनेटर मैच टॉस अपडेट

GT vs MI Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल 2025 एलिमिनेटर मुकाबले में आज गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत हो रही है। लीग दौर के बाद अंत तालिका में एक बार की चैंपियन गुजरात तीसरे पायदान पर 14 मैच में 9 जीत और 5 हार के साथ रही थी। वहीं मुंबई इंडियन्स की टीम 14 मैच में 8 जीत और 6 हार के साथ चौथे स्थान पर रही। मुंबई के पास अपने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करके टेबल टॉपर बनने का मौका था लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकी। पंजाब के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा। ऐसे ही समीकरण गुजरात के सामने थे लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में हार के बाद गुजरात को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। ऐसे में अब दोनों का सामना एलिमिनेटर मुकाबले में हो रहा है। एलिमिनेटर मुकाबले में जीतने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी जिसे पहले क्वालीफायर में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं हारने वाली टीम का सफर आईपीएल 2025 में यहीं पर समाप्त हो जाएगा। खिताब की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए इस मुकाबले में जीत जरूरी है। जानिए मैच में किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

कैसी रही है पंजाब और मुंबई के बीच भिड़ंत(GT vs MI Head to Head)

गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियन्स के बीच अबतक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 2 में मुंबई इंडियन्स और 3 में गुजरात टाइटन्स को जीत मिली है। इस लिहाज से दोनों के बीच मुकाबला तकरीबन बराबरी का रहा है। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में दोनों का आमना सामना पहली बार हो रहा है।

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियन्स मैच के टॉस का समय (GT vs MI Toss Time)

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियन्स के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियन्स टॉस की जगह (GT vs MI Toss Venue)

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियन्स के बीच आज का मैच मुल्लानपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियन्स आज का टॉस किसने जीता (GT vs MI Toss Win Today)

मुंबई इंडियन्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

गुजरात टाइटन्सऔर मुंबई इंडियन्स की प्लेइंग-11:

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन):

रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन):

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद सिराज, प्रिसद्ध कृष्णा।

गुजरात और मुंबई की आईपीएल 2025 टीमें (Gujarat Titans and Mumbai Indians Full Squads In IPL 2025)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Squad):

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, रघु शर्मा, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।

गुजरात टाइटंस की आईपीएल टीम(Gujarat Titans Sqaud):

शुभमन गिल (कप्तान), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जोस बटलर, बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद अरशद खान, गुरनूर सिंह बराड़, शेरफेन रदरफोर्ड, आर साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जनत, अनुज रावत, मानव सुथार, इशांत शर्मा और जयंत यादव।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article