क्रिकेट

EXPLAINED: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 का हिस्सा क्यों नहीं हैं रोहित शर्मा? जानें वजह

Why Rohit Sharma not part of Mumbai Indians Playing xi: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम का जब ऐलान हुआ तो हर कोई हैरान रह गया।

Image

रोहित शर्मा (फोटो- BCCI/IPL)

Why Rohit Sharma not part of Mumbai Indians Playing xi: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रही है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम का जब ऐलान हुआ तो हर कोई हैरान रह गया। दरससल मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में टीम को पांच बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा का नाम नहीं है। इसके पीछे की वजह हम आपको बताने जा रहे हैं।

रोहित शर्मा प्लेइंग 11 का हिस्सा ना होने के बावजूद इस मैच में हिस्सा लेने वाले हैं। दरअसल हिटमैन को मुंबई इंडियंस ने इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में रखा है और ये लगभग कंफर्म है कि वे ही आज मुंबई के इम्पैक्ट प्लेयर होंगे। हालांकि इसका मतलब ये है कि रोहित शर्मा को फील्डिंग के दौरान नहीं देखा जाएगा और आज हार्दिक पांड्या को अकेले ही पूरी टीम की फील्ड सेट करनी होगी और गेंदबाजों का भी मूवमेंट करना होगा।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, नमन धीर, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11: फिल सॉल्ट, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article