क्रिकेट

England Playing XI: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, 3 साल बाद इस खिलाड़ी ने की वापसी

England Playing XI: पहला टेस्ट गंवाने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इस फॉर्मेट में 3 साल बाद विल जैक्स की वापसी हुई है। टीम एकमात्र बदलाव के साथ दूसरे टेस्ट में उतरेगी।

Image

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन (साभार-ENGLAND Cricket)

England Playing XI: एशेज श्रृंखला के दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। टीम में चोटिल तेज गेंदबाज मार्क वुड की जगह स्पिन गेंदबाजी करने वाले विल जैक्स के रूप में एकमात्र बदलाव किया गया है। ऑलराउंडक विल जैक्स को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बृहस्पतिवार से ब्रिसबेन में शुरू हो रहे डे-नाईट मैच के लिए एकादश में शामिल किया गया है। जैक्स को पिछले दो साल से टीम के नियमित स्पिनर रहे शोएब बशीर पर तरजीह दी गई है।

जैक्स ने तीन साल पहले पाकिस्तान में दो टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने उसके बाद से ज्यादातर सीमित ओवरों के मैच खेले हैं।

वुड के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड ने जोश टंग और मैथ्यू पॉट्स जैसे तेज गेंदबाजों पर एक स्पिन गेंदबाजी करने वाले को प्राथमिकता दी है। बशीर पिछले दो वर्षों में टेस्ट में इंग्लैंड के लिए पहली पसंद के स्पिनर रहे हैं। उन्होंने 19 मैचों में 68 विकेट लिए हैं। 22 वर्षीय बशीर पहले टेस्ट में टीम के 12वें खिलाड़ी थे। इंग्लैंड इस टेस्ट मैच को दो दिन के अंदर हार गया था। इस बीच एशेज से जुड़ी एक अन्य खबर में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा पीठ की चोट के कारण ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इस चोट ने पहले मैच में भी उन्हें परेशान किया था।

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम (England Playing XI)

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article