क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: दूसरे टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने जीता टॉस

ENG vs PAK Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Babar Ajam vs Jos Buttler: इंग्लैंड के हैडिंग्ले लीड्स में आज इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने है। इस मुकाबले में जोस बटलर की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड और बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम पाकिस्तान की टीम उतरी।

Image

जोस बटलर और बाबर आजम।

Photo : Times Now Digital

who won the toss today, ENG vs PAK, England vs pakistan: टी20 वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुर हो चुकी है। सभी टीमें अपनी तैयार को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। इस दौरान इंग्लैंड की टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। लीड्स में 22 मई को खेला जाने वाला सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया थी। ऐसे में चार मैच की सीरीज का सही मायने में आगाज आज हो रहा है। मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

ऐसी रही है दोनों के बीच टी20 में भिड़ंत

टी20 इतिहास में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कुल 29 मैच खेले गए हैं। इस दौरान इंग्लैंड को 19 मैच में जीत और पाकिस्तान को सिर्फ 9 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकला है। पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम 13 नवंबर 2022 के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी।

इंग्लैंड-पाकिस्तान टॉस टाइम (ENG vs PAK Toss Time)

- 07.00 PM

इंग्लैंड-पाकिस्तान स्टेडियम (ENG vs PAK Match Venue)

एजबेस्टन

इंग्लैंड की प्लेइंग-11(England Squads)

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टन, मोइन अली, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉप्ली।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan Squads)

सैम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article