क्रिकेट

ENG vs NAM Match Toss Update: नामीबिया ने जीता टॉस, किया ये फैसला

ENG vs NAM Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: टी20 वर्ल्ड कप के 34वें मुकाबले में नामीबिया का सामना इंग्लैंड टीम से होगा। नामीबिया टीम के लिए यह मुकाबला भले ही मायने नहीं रखती हो लेकिन इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है।

Image

ENG vs NAM Match Toss Update: नामीबिया ने जीता टॉस, किया ये फैसला

ENG vs NAM Aaj ka Toss kaun Jeeta: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 34वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम नॉर्थ साउंड एंटीगुआ में खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला रात 10.30 बजे होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 10 बजे होगा। नामीबिया की टीम पहले ही टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है, लेकिन इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। आज के मुकाबले में जीत इंग्लैंड टीम को सुपर-8 में पहुंचा सकती है।

इंग्लैंड के पास जीत के साथ-साथ नेट-रन रेट भी बेहतर करने का मौका है। पिछले मुकाबले में इंग्लैंड ने ओमान को 8 विकेट से पटखनी दी थी। इंग्लैंड ने 48 रन का लक्ष्य केवल 19 गेंद में हासिल किया।

इंग्लैंड बनाम नामीबिया टॉस का समय (ENG vs NAM Toss Time)

नामीबिया ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले गेंदबाजी का न्यौता दिया है। मैच 11-11 ओवर का होगा।

इंग्लैंड बनाम नामीबिया टॉस की जगह (ENG vs NAM Toss Venue)

इंग्लैंड बनाम नामीबिया के बीच आज का मुकाबला सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम नॉर्थ साउंड एंटीगुआ में खेला जाएगा।

इंग्लैंड बनाम नामीबिया आज का टॉस किसने जीता (ENG vs NAM Toss Win Today)

इंग्लैंड बनाम नामीबिया के बीच आज का मैच के टॉस नामीबिया ने जीता।

इंग्लैंड टीम का प्लेइंग इलेवन-

फिल साल्ट,जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन,सैम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद,रीस टॉप्ले।

नामीबिया की प्लेइंग इलेवन-

निकोलस डेविन, माइकल वैन लिंगेन, जान फ्राइलिन्क, जेपी कोट्ज़, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, डेविड विसे, ज़ेन ग्रीन, रुबेन ट्रम्पेलमैन, बेर्नार्ड स्कोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article