क्रिकेट

ENG vs AUS: मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को लगा बड़ा झटका, इस धाकड़ खिलाड़ी के गेंदबाजी करने की संभावना कम

ENG vs AUS 1st T20 Match: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले की शुरुआत रात 11 बजे से होगी। मैच के आगाज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा।

Image

टीम के साथ के साथ ट्रेविस हेड। (फोटो- Cricket Australia X)

Photo : Twitter

ENG vs AUS 1st T20 Match: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज में उनके गेंदबाजी करने की संभावना कम है। आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलने के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद मार्श ने गेंदबाजी नहीं की है। उन्होंने इस साल जून में हुए टी20 विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भी गेंदबाजी नहीं की थी।

लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम में कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी और मार्कस स्टॉयनिस जैसे तेज गेंदबाजों के विकल्प मौजूद हैं। साथ ही ट्रेविस हेड और कूपर कोनोली भी स्पिन गेंदबाजी के कुछ ओवरों में योगदान दे सकते हैं, इसलिए अगर मार्श इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी नहीं करते हैं तो टीम के लिए यह परेशानी का सबब नहीं है।

आईसीसी ने साउथम्प्टन में पत्रकारों से बातचीत में मार्श के हवाले से कहा, "मैं बस कुछ नया करने की कोशिश कर रहा हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं खुद ज्यादा गेंदबाजी नहीं करता हूं। हमारी टीम में गेंदबाजी के लिए बहुत सारे विकल्प हैं, इसलिए देखते हैं कि हम क्या करते हैं। मैं गेंदबाजी अभ्यास लगातार कर रहा हूं। मैं गेंदबाजी करूं या नहीं, हम इंतजार करेंगे और देखेंगे। हमारे पास ढेरों विकल्प हैं। मैं हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करता रहता हूं।"

ऑस्ट्रेलिया बुधवार शाम को साउथम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पहला मैच खेलेगा और वे एडिनबर्ग में स्कॉटलैंड को 3-0 से हराने के बाद यहां पहुंचेंगे। मार्श को लगता है कि अफगानिस्तान और भारत से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया का इस साल के पुरुष टी20 विश्व कप 2024 से जल्दी बाहर होना बहुत पहले की बात लगती है, क्योंकि वे इस बात को भूलकर, अब टूर्नामेंट के 2026 संस्करण के लिए एक टीम बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article