
ENG Vs AUS 3rd T20 Highlights: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 चढ़ा बारिश की भेंट, 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई सीरीज
Eng Vs Aus 3rd T20 Highlights: (इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 हाईलाइट्स): इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाने वाला तीसरा और आखिरी मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो सका। रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही थी और मैदान पर पानी भरा था। ऐसे में अंपायरों ने मैच को रद्द किए जाने का फैसला सुना दिया। इसके साथ कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच तीन मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ शुरुआत की थी और पहला मैच 28 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद मेजबान इंग्लैंड ने दूसरे सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे मुकाबले में 3 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। ऐसे में अब सीरीज में हार जीत क फैसला तीसरे और आखिरी मुकाबले पर निर्भर हो गया था लेकिन बारिश ने दोनों टीमों के सीरीज जीतने के अरमानों पर पानी फेर दिया। लियाम लिविगस्टोन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (ENG vs AUS Squads)
इंग्लैंड:
फिल सॉल्ट (विकेट कीपर) (कप्तान), विल जैक्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, सैम कुरेन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, रीस टॉप्ली, ब्रायडन कार्स, डैन मूसली, जॉन टर्नर, जोश हल।
ऑस्ट्रेलिया:
ट्रैविस हेड(कार्यवाहक कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंग्लिश (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट, रिले मेरेडिथ, जोश हेजलवुड, जेवियर बार्टले, मैथ्यू शॉर्ट, आरोन हार्डी, कूपर कोनोली।