क्रिकेट

Duleep Trophy: नॉर्थ-ईस्ट को 511 रन से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचा नॉर्थ जोन

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 1, 2023, 07:39 PM IST

नॉर्थ जोन ने दलीप ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन को पटखनी देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसकी भिड़ंत साउथ जोन से होगी।

Image

दलीप ट्रॉफी (साभार BCCI)

बेंगलुरु: उत्तर क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में चार दिनों के अपने दबदबे को अंजाम तक पहुंचाते हुए शनिवार को यहां पूर्वोत्तर क्षेत्र को 511 रन से करारी शिकस्त दी। जीत के लिए 666 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूर्वोत्तर क्षेत्र की दूसरी पारी 154 रन पर सिमट गयी। सेमीफाइनल में उत्तर क्षेत्र का मुकाबला पांच जुलाई से मयंक अग्रवाल के नेतृत्व वाले दक्षिण क्षेत्र से होगा जबकि एक अन्य सेमीफाइनल में मध्य क्षेत्र के सामने पश्चिम क्षेत्र की चुनौती होगी।

154 रन पर सिमटी पूर्वोत्तर की दूसरी पारी

पूर्वोत्तर क्षेत्र ने दिन की शुरूआत तीन विकेट पर 58 रन से की। पलजोर तमांग (40) और नीलेश लामिछाने (27) ने चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी कर उत्तर क्षेत्र के गेंदबाजों को शुरूआती एक घंटे तक सफलता से रोके रखा। निशांत सिंधू (25 रन पर दो विकेट ने लामिछाने को आउट कर इस इस साझेदारी को तोड़ा जिसके बाद पुलकित नारंग (43 रन पर चार विकेट) ने तमांग को चलता किया।

पिच पर नहीं टिक सके पूर्वोत्तर के बल्लेबाज

इस दो झटकों के बाद पूर्वोत्तर के बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सके और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। पूर्वोत्तर की टीम मैच में अपना दबदबा बनाने में नाकाम रही लेकिन बेहतर टीम के खिलाफ खेलने के अनुभव से उन्हें काफी फायदा होगा।

End of Article