क्रिकेट

दिल्ली के एक कंप्यूटर ट्रेनर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का यह बड़ा रिकॉर्ड, जानकर हो जाएंगे हैरान

सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को दिल्ली के एक कंप्यूटर ट्रेनर से तोड़ दिया। यह सुनकर किसी को भी यकीन नहीं होगा, लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है कि एक कंप्यूटर ट्रेनर ने सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ा।

Image

सचिन तेंदुलकर (साभार-ICC)

सचिन तेंदुलकर की गिनती वर्ल्ड के सबसे महान क्रिकेटरों में होती है। सर्वाधिक रन हो या फिर सर्वाधिक शतक हर मामले में सचिन का नाम सबसे अव्वल है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि सचिन के एक बड़े रिकॉर्ड को किसी क्रिकेटर ने नहीं बल्कि दिल्ली के एक कंप्यूटर ट्रेनर ने तोड़ दिया है। क्या हुआ सुन कर भरोसा नहीं हुआ। कोई बात नहीं लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है। सचिन तेंदुलकर के नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 19 रिकॉर्ड दर्ज हैं। अब उनके इस रिकॉर्ड को दिल्ली के कंप्यूटर ट्रेनर और जवाहर लाल नेहरू के पूर्व कर्मचारी विनोद कुमार चौधरी ने तोड़ दिया है। चौधरी ने टाइपिंग के क्षेत्र में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 20 बार अपना नाम दर्ज कराया है।

उन्होंने पांच सेकंड में आंखों पर पट्टी बांधकर पीछे की ओर टाइप करने का रिकॉर्ड तोड़कर तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। चौधरी के नाम क्रिकेट के दस्ताने पहनकर पूरी अंग्रेजी वर्णमाला को सबसे कम समय में उल्टा टाइप करने का अनोखा रिकॉर्ड भी है, जिसे उन्होंने 11.34 सेकंड में हासिल किया। उन्हें भारत का टाइपिंग मैन भी कहा जाता है।

पीटीआई से बातचीत में चौधरी ने कहा कि वह सचिन तेंदुलकर को खेलते हुए देखकर बड़े हुए हैं और वह हमेशा अपने आदर्श की तरह भारत को गौरवान्वित करना चाहते थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के हाथों अपने 20वें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्राप्त करने की इच्छा भी व्यक्त की। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि भारतीय बल्लेबाजी आइकन को उनके रिकॉर्ड को पार करने पर गर्व होगा।

चौधरी ने कहा, "मैं सचिन तेंदुलकर को खेलते हुए देखकर बड़ा हुआ हूं और हमेशा से अपने देश को उनकी तरह गौरवान्वित करना चाहता था। मेरा सपना अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के हाथों से 20वां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त करना है। वह बचपन से ही मेरे प्रेरणास्रोत रहे हैं और मैं उनके शानदार बेंचमार्क को पार करना चाहता था। मुझे यकीन है कि सचिन को इस बात पर गर्व होगा कि एक भारतीय ने उनके रिकॉर्ड को पार किया है।"

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article