क्रिकेट

दिल्ली कैपिटल्स के परफॉर्मेंस से दुखी हैं टीम के क्रिकेट निदेशक, बोले- 'दुख तो होता है'

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने कहा कि जब वह खिलाड़ी थे तब हमेशा जीतने के बारे में सोचते थे और अब कोचिंग व टीम मैनेजमेंट में रहते हुए उन्हें कई नई बातें सीखने को मिल रही हैं।

Image

दिल्ली कैपिटल्स (फोटो साभार- IPL/BCCI)

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने माना कि टीम का 18 साल में एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाना काफी दुखद है। उन्होंने कहा कि इस सीजन में टीम की सबसे बड़ी समस्या लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना रही। दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन में सातवीं हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। दिल्ली और पंजाब किंग्स ऐसी टीमें हैं जिन्होंने आईपीएल की शुरुआत से अब तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है। दिल्ली की टीम साल 2020 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन वहां उसे मुंबई इंडियंस से हार मिली थी।

टीम के परफॉर्मेंस पर क्या बोले दिल्ली के क्रिकेट निदेशक

वेणुगोपाल राव ने कहा कि जब वह खिलाड़ी थे तब हमेशा जीतने के बारे में सोचते थे और अब कोचिंग व टीम मैनेजमेंट में रहते हुए उन्हें कई नई बातें सीखने को मिल रही हैं। उन्होंने माना कि इस सीजन में टीम किसी एक विभाग में नहीं बल्कि अलग-अलग मैचों में अलग-अलग कारणों से कमजोर रही। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पंजाब के खिलाफ टीम ने अच्छा स्कोर बनाया था, लेकिन खिलाड़ियों ने कई आसान कैच छोड़ दिए। वहीं कुछ मैचों में गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो बल्लेबाज रन नहीं बना सके।

दिल्ली की टीम का प्रदर्शन इस सीजन में खराब

राव के मुताबिक किसी भी मैच को जीतने के लिए अहम मौकों पर अच्छा खेल दिखाना जरूरी होता है, लेकिन दिल्ली की टीम ऐसा लगातार नहीं कर पाई। यही कारण है कि टीम अंक तालिका में नीचे पहुंच गई। उन्होंने कप्तान अक्षर पटेल और स्पिनर कुलदीप यादव की फॉर्म को भी चिंता का कारण बताया। राव ने कहा कि जब दोनों गेंदबाज अच्छी लय में होते हैं तो टीम की गेंदबाजी काफी मजबूत दिखती है, लेकिन इस सीजन में ऐसा लगातार देखने को नहीं मिला।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article