क्रिकेट

IND vs AUS 5th Test: भारतीय ड्रेसिंग रूम की खबरों के बाहर आने पर भड़के गौतम गंभीर, कहा-वो रिपोर्ट हैं सच्चाई नहीं

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम की खबरें बाहर आने पर नाराजगी जाहिर की है। जानिए उन्होंने ड्रेसिंग रूप में मेलबर्न में हार के बाद अशांति के माहौल की रिपोर्ट पर क्या कहा?

Image

गौतम गंभीर

Photo : Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पांचवें और निर्णायक टेस्ट मैच में उतरने के लिए तैयार है। टीम इंडिया को मेलबर्न में 184 रन के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय ड्रेसिंग रूप में कोच गौतम गंभीर के खिलाड़ियों पर भड़कने की खबरें मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आईं थीं। रिपोर्ट में कहा गया था कि गंभीर ने किसी भी खिलाड़ी का नाम लिए बगैर नेचुरल गेम के नाम पर मनमानी करने वाले खिलाड़ियों को अल्टीमेटम दे दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स को गंभीर ने दिया गलत करार

ऐसे में गुरुवार को जब गंभीर प्रेस के सामना पहुंचे तो उनका सामना इन सवालों से हुआ। ऐसे में गंभीर ने रिपोर्ट्स को गलत करार दिया है और कहा है कि ड्रेसिंग रूम की बहस को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए, उन्होंने अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ ईमानदारी से बातचीत की है क्योंकि केवल प्रदर्शन की उन्हें टीम में बनाए रखने में मदद कर सकता है।

जबतक ईमानदार लोग रहेंगे भारतीय क्रिकेट सुरक्षित रहेगा

गंभीर ने शुक्रवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले मैच से पहले प्रेस मीट में कहा, "कोच और खिलाड़ी के बीच बहस ड्रेसिंग रूम तक ही रहनी चाहिए। कड़े शब्द केवल रिपोर्ट हैं, सच्चाई नहीं। जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग रहेंगे, तब तक भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में रहेगा। केवल प्रदर्शन ही आपको ड्रेसिंग रूम में बनाए रखता है।'उन्होंने जोर देकर कहा, हमने ईमानदारी से चर्चा की और ईमानदारी महत्वपूर्ण है।'

रोहित गंभीर से नहीं की कोई चर्चा

गंभीर ने यह भी कहा कि टेस्ट मैच जीतने की रणनीति के अलावा उन्होंने टीम के सीनियर बल्लेबाजों विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा से कोई चर्चा नहीं की। उन्होंने कहा, 'हर व्यक्ति जानता है कि किन क्षेत्रों में काम करना है। हमने उनसे केवल एक ही बातचीत की है (और वह है) टेस्ट मैच कैसे जीते जाएं।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article