क्रिकेट

CSK vs DC Match Live Streaming: आज है डबल हेडर, जानें कब और कहां देखें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

CSK vs DC Match Live Streaming: आईपीएल में आज डबल हेडर मुकाबला है। पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है तो दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा।

Image

चेन्नई और दिल्ली लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

CSK vs DC Match Live Streaming: आईपीएल में आज डबल हेडर खेला जाना है। पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा जबकि दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स अपनी पहली जीत की तलाश में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेगी। पहला मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। यह मुकाबला पंजाब किंग्स को होमग्राउंडर मुल्लांपुर में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। चेपॉक में चेन्नई की टीम अपना पहला मुकाबला गंवा चुकी है। यदि आप इन दोनों मैचों का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान ले।

कब होगा आईपीएल में पंजाब बनाम हैदराबाद और दिल्ली बनाम चेन्नई का मुकाबला

पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा आईपीएल में पंजाब बनाम हैदराबाद और दिल्ली बनाम चेन्नई का मुकाबला?

आईपीएल में पंजाब बनाम हैदराबाद का मुकाबला मुल्लांपुर और दिल्ली बनाम चेन्नई का मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा पंजाब बनाम हैदराबाद और दिल्ली बनाम चेन्नई का मुकाबला?

पंजाब बनाम हैदराबाद का मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा जबकि दिल्ली बनाम चेन्नई का मुकाबला साम 7.30 बजे शुरू होगा।

कहां देखें पंजाब बनाम हैदराबाद और दिल्ली बनाम चेन्नई मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

पंजाब बनाम हैदराबाद और दिल्ली बनाम चेन्नई मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article