क्रिकेट

Ruturaj Gaikwad Marriage: CSK ओपनर रुतुराज गायकवाड़ की नई पारी, उत्कर्षा को बनाया हमसफर

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 3, 2023, 11:30 PM IST

Ruturaj Gaikwad-Utkarsha Pawar marriage: हाल में आईपीएल 2023 का खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने आज एक नई पारी का आगाज किया। शादीशुदा जिंदगी की। उन्होंने उत्कर्षा पवार को अपना हमसफर बना लिया है। दोनों की शादी में कई क्रिकेटर भी शामिल हुए।

Image

रुतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा पवार की शादी हुई

Photo : Twitter

Ruturaj Gaikwad wedding: आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के कुछ ही दिन बाद चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ के जीवन में एक और खास दिन आया है। शायद सबसे खास दिन। रुतुराज ने आज उत्कर्षा पवार के साथ विवाह के बंधन में बंध गए। दोनों की तस्वीरें कुछ दिन पहले आईपीएल फाइनल में जीत के बाद खूब वायरल हुई थीं।

आईपीएल 2023 के फाइनल के बाद रुतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा पवार की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें एक तस्वीर महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी थी, जबकि कई अन्य तस्वीरें ट्रॉफी के साथ थीं। अब आज दोनों की शादी हो गई। शादी में कई क्रिकेटर भी शामिल हुए हैं। सबसे पहली तस्वीर जो वायरल हुई है उसमें उत्कर्षा और रुतुराज के साथ चेन्नई के ऑलराउंडर शिवम दुबे भी नजर आ रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने जब अपना चौथा खिताब जीता था तब रुतुराज गायकवाड़ सबसे कम उम्र में ओरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी बने थे और इस बार जब चेन्नई ने अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता तब टूर्नामेंट के साथ-साथ फाइनल में उनका अहम योगदान रहा।

कौन हैं रुतुराज गायकवाड़ की हमसफर उत्कर्षा पवार?

रुतुराज गायकवाड़ की पत्नी उत्कर्षा पवार पुणे की रहने वाली हैं और वो भी अपने पति की तरह एक क्रिकेटर हैं। उत्कर्षा ने महाराष्ट्र के लिए क्रिकेट भी खेला हुआ है। वो दाएं हाथ की बल्लेबाज और तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने आखिरी बार महाराष्ट्र की टीम के लिए नवंबर 2021 में मैच खेला था। अब ये जोड़ी जीवन की पिच पर सदा के लिए साथ कदम आगे बढ़ाएगी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article