MS Dhoni: आईपीएल 2026 से पहले CSK को झटका, धोनी 2 हफ्ते तक नहीं खेलेंगे, ये है कारण

IPL 2026, MS Dhoni ruled out for Two Weeks: आईपीएल 2026 शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी एम एस धोनी दो हफ्ते तक आईपीएल नहीं खेल पाएंगे। क्या है इसकी वजह, यहां जानिए।

MS Dhoni Out Of IPL 2026 For Two Weeks: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को करारा झटका लगा है। टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज व आईपीएल के सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्ते तक मैदान पर नहीं उतरेंगे।सीएसके (CSK) ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। क्या है इसकी वजह यहां जानते हैं।

MS Dhoni Out Of IPL 2026 For Two Weeks Due To Injury

एम एस धोनी आईपीएल 2026 से दो हफ्ते के लिए बाहर (X/CSK)

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी मांसपेशियों में खिंचाव (Calf Strain) के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की। फ्रेंचाइजी ने बताया कि धोनी फिलहाल रिहैब से गुजर रहे हैं और दो हफ्ते तक मैदान से बाहर रहेंगे।

End of Feed