क्रिकेट

Champions Trophy 2025: कड़ी सुरक्षा के बीच खेला जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी, किया गया है खास इंतजाम

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाएगा। सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। रिपोर्ट की मानें तो सुरक्षा की जिम्मेदारी सेना और अर्धसैनिक बल के पास होगी।

Image

CHAMPIONS TROPHY 2025

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान सरकार ने देश में आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सैन्य और अर्धसैनिक रेंजरों का उपयोग करने को मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संघीय मंत्रिमंडल ने इस बड़े आयोजन के लिए मजबूत सुरक्षा की योजना को मंजूरी दे दी है जिसमें सेना और रेंजरों का उपयोग होगा।

सरकार ने 19 फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए लाहौर, कराची और रावलपिंडी के मैदानों और टीम होटलों में सुरक्षा प्रदान करने के लिए पहले से ही कमांडो इकाइयों सहित 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी देश के गृह मंत्री भी हैं। वह व्यक्तिगत तौर पर टूर्नामेंट के लिए सभी सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख कर रहे हैं।

भारत ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था। टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी।

बोर्ड के एक सूत्र ने कहा कि नकवी ने सुरक्षा और कानून प्रवर्तन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा से समझौता किए बिना मैचों के लिए स्टेडियम में दर्शकों के सुचारू प्रवेश को सुनिश्चित करने के सर्वोत्तम तरीके पर भी चर्चा की। सूत्र ने कहा कि आईसीसी आयोजन की सुरक्षा के लिए एक निश्चित संख्या में सैन्य और अर्धसैनिक कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article