क्रिकेट

Champions Trophy 2025: भारत के नहीं आने से परेशान हुआ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, ICC से मांगा स्पष्टीकरण

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया है इसके बाद से ही पीसीबी परेशान है और उसने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से इसे लेकर स्पष्टीकरणा मांगने का प्लान पूरी तरह से तैयार कर लिया है।

Image

मोहसिन नकवी (फोटो- X)

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर आईसीसी से स्पष्टीकरण मांगेगा क्योंकि उसे सिर्फ बताया गया है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिये नहीं आयेगी लेकिन हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव पर कोई जानकारी नहीं दी गई है ।पीसीबी को आईसीसी ने बताया है कि बीसीसीआई अगले साल फरवरी में होने वाले टूर्नामेंट के लिये अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजेगा । बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को इसकी जानकारी दी ।

पीसीबी के एक जानकार सूत्र ने कहा कि 'चैम्पियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल पर कराने को लेकर कोई बात नहीं हुई है।'पिछले साल एशिया कप में हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया था जब भारत के मैच श्रीलंका में और बाकी सारे मैच पाकिस्तान में हुए थे ।ऐसी अटकलें हैं कि भारत के मैच दुबई में हो सकते हैं।

आईसीसी ने स्पष्टीकरण मांगेगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

सूत्र ने कहा कि 'पीसीबी अपने कानूनी सलाहकारों से बात करके आईसीसी को ईमेल भेजेगा जिसमें भारत के फैसले पर स्पष्टीकरण मांगा जायेगा । पीसीबी मशविरे और जरूरत पड़ने पर निर्देशों के लिये सरकार के संपर्क में है ।सूत्र ने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार भारत से क्रिकेट संबंधों पर कठोर फैसला लेती है तो आईसीसी के लिये इसके कानूनी नतीजे हो सकते हैं।'

उन्होंने कहा कि 'व्यावसायिक साझेदारों की ओर से कानूनी नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं क्योंकि आईसीसी ने प्रसारकों और प्रायोजकों से कहा है कि सभी शीर्ष क्रिकेट खेलने वाले देश टूर्नामेंटों में भाग लेंगे ।भारतीय टीम ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है । दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंटों में ही एक दूसरे से खेलती है।

(भाषा)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article