क्रिकेट

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान स्क्वाड, प्लेयर्स लिस्ट: चैंपियंस ट्रॉफी में मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में उतरेगी पाकिस्तान, देखें पूरा स्क्वॉड

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान स्क्वाड, प्लेयर्स लिस्ट, Champions Trophy 2025 Pakistan Full Squad, Players List, ICC Champions Trophy Pakistan Captain: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए मेजबान पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम में कई धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं जो कि देश का अपनी सरजमीं पर मान बढ़ाना चाहेंगे। आइए देखते हैं पाकिस्तान का पूरा स्क्वॉड

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम फुल स्क्वॉड

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान स्क्वाड, प्लेयर्स लिस्ट: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) एक और धमाकेदार टूर्नामेंट के आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। 19 फरवरी से लेकर 9 मार्च तक पाकिस्तान और दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025 Schedule) का आयोजन किया जाने वाला है। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए मेजबान पाकिस्तान ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहली बार अपने नए कप्तान मोहम्मद रिजवान (Mohammed Rizwan) की लीडरशिप में किसी आईसीसी टूर्नामेंट में उतर रही है। टीम में बाबर आजम और शाहीन अफरीदी जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

पाकिस्तान में लंबे समय बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है और उनकी राष्ट्रीय टीम अपनी सरजमीं पर फैंस के बीच कमाल करना चाहेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा है टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर वनडे सीरीज में हराया है और द.अफ्रीका को भी उनके घर पर जाकर कड़ी चुनौती पेश की है ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियंस से एक बार फिर से काफी उम्मीदें रहेगी।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड (Pakistan Cricket Team Squad For ICC Champions Trophy 2025)

बाबर आजम, फखर जमां, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैय्यब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा(उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान(कप्तान), उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।

क्रमांकखिलाड़ी का नामभूमिका
1.मोहम्मद रिजवानकप्तान और विकेटकीपर
2.बाबर आजमबल्लेबाज
3.फखर जमांबल्लेबाज
4. कामरान गुलामबल्लेबाज
5.साऊद शकीलबल्लेबाज
6तैयब ताहिरबल्लेबाज
7.फहीम अशरफऑलराउंडर
8.खुशदील शाहऑलराउंडर
9.सलमान अली आगाऑलरउंडर और उपकप्तान
10.उस्मान खानविकेटकीपर
11.अबरार अहमदस्पिनर
12.हारिस राउफगेंदबाज
13.मोहम्मद हसनैनगेंदबाज
14.नसीम शाहगेंदबाज
15शाहीन शाह अफरीदीगेंदबाज

पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कार्यक्रम (ICC Champions Trophy 2025 Pakistan Schedule)

क्रमांकबनामतारीखस्थल
1न्यूजीलैंड19 फरवरी 2025कराची
2.भारत23 फरवरी 2025दुबई
3.बांग्लादेश27 फरवरी 2025रावलपिंडी

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पाकिस्तान का प्रदर्शन (Pakistan cricket team performance in Champions Trophy)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मिला-जुला प्रदर्शन रहा है। टीम ने इस टूर्नामेंट में कुल 23 मैच खेले हैं और इसमें वे 11 मैच जीत पाए हैं और 12 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस दौरान 4 बार सेमीफाइनल में भी पहुंची है। वे 2000, 2002, 2009 और 2017 में टॉप 4 में जगह बना चुकी है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए सबसे बड़ा पल इस टूर्नामेंट में 2017 में आया जब उन्होंने इंग्लैंड के द ओवल में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत को मात दे दी और अपना पहला खिताब जीत लिया।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article