चीन में कैसे पैर पसारेगा क्रिकेट? ICC के CEO संजोग गुप्ता ने साझा किया प्लान

आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने ओलंपिक खेलों में क्रिकेट के शामिल होने के बाद चीन में इसके विस्तार के लिए प्लान साझा किया है।

नई दिल्ली: ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किए जाने के बाद चीन की क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) इस देश में खेल को बढ़ावा देने के लिए अपनी तरफ से प्रयास करेगा। आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा कि विश्व संस्था चीन में जल्द ही टियर 2 प्रतियोगिता के आयोजन के लिए राष्ट्रीय संघ का साथ देगा और साथ ही देश में उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस) स्थापित करने में भी मदद करेगा।

Sanjog Gupta

संजोग गुप्ता (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Verified)

महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना भी है योजना का हिस्सा

गुप्ता ने पीटीआई से कहा कि चीन में क्रिकेट को अधिक सुलभ बनाना और महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना भी उसकी योजनाओं का हिस्सा है। अगर आईसीसी चीन में अपनी मजबूत पकड़ बनाने में कामयाब हो जाती है, तो वहां क्रिकेट के लिए अपार संभावनाएं हैं। गुप्ता ने कहा कि आईसीसी पहले से ही चीन क्रिकेट संघ (सीसीए) के साथ मिलकर सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित करने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, 'सीसीए ने आईसीसी की मदद से यूएई में आईसीसी अकादमी की तर्ज पर सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की है, ताकि खिलाड़ियों के विकास में तेजी लाई जा सके। आईसीसी का समर्थन चीन में इस खेल को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकता है।'

End of Feed