क्रिकेट

Ben Stokes 100th Test: राजकोट में स्पेशल शतक पूरा करेंगे इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स, पूरा कर सकते हैं दोहरा शतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 14, 2024, 08:54 PM IST

Ben Stokes 100th Match Eng vs Ind Test: इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के लिए भारत के खिलाफ राजकोट में खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट यादगार होने जा रहा है। ये उनके करियर का 100वां टेस्ट होगा। इस मुकाबले के दौरान वो विकेटों का दोहरा शतक भी पूरा कर सकते हैं।

Image

बेन स्टोक्स

Photo : AP

Ben Stokes 100th Test Match vs India: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की सीरीज का तीसरा टेस्ट गुरुवार से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान में खेला जाएगा। सीरीज की शुरुआत इंग्लैंड ने हैदराबाद में जीत के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम इंडिया ने धमाकेदार वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। ऐसे में ब्रेक के बाद सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले में जीत के साथ सीरीज में बढ़त बनाने पर है। राजकोट टेस्ट बेन स्टोक्स के करियर का 100वां टेस्ट भी होगा।

100 टेस्ट खेलने वाले 15वें इंग्लिश प्लेयर

बेन स्टोक्स 100 टेस्ट मैच खेलने वाले इंग्लैंड के 15वें खिलाड़ी बनेंगे। इंग्लैंड के लिए 713 खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं। अबतक उनमें से केवल 14 प्लेयर ही 100 टेस्ट खेलने की उपलब्ध हासिल कर पाए हैं। जेम्स एंडरसन(184), स्टुअर्ट ब्रॉड(167), एलेस्टर कुक(161), जो रूट (137), एलेक स्टीवर्ट( 133), इयान बेल(118), ग्राहम गूच(118), डेविड गॉवर(117), माइकल आर्थटन(115), माइकल कॉउड्रे(114), जेफरी बायकॉट(108), केविन पीटरसन(104), इयान बॉथम(102), एंड्रर्यू स्ट्रॉस(100) और ग्राहम थोर्प(100) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

ऐसा रहा है स्टोक्स का करियर

बेन स्टोक्स ने अपने टेस्ट करियर का आगाज साल 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में किया था। 10 साल बाद स्टोक्स 100वां टेस्ट खेलने की उपलब्धि हासिल करने में सफल होंगे। अबतक खेले 99 टेस्ट मैच में स्टोक्स ने 179 पारियों में 36.34 के औसत से 6251 रन बनाए हैं। जिसमें 13 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। 258 उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। स्टोक्स ने इसी दौरान 146 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 32.07 के औसत से 197 विकेट भी चटकाए हैं। उनका गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 6 विकेट रहा है। टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट का आंकड़ा छूने से स्टोक्स 3 विकेट दूर हैं। 100वें टेस्ट में स्टोक्स 200 टेस्ट विकेट भी पूरे कर सकते हैं। मैच की पूर्व संध्या पर स्टोक्स गेंदबाजी का अभ्यास करते हुए दिखे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article