क्रिकेट

IPL 2025: बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात, कांट्रेक्ट के अलावा अलग से मिलेगी मैच फीस

IPL 2025 Match Fees: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 से पहले एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए खिलाड़ियों को अलग से मैच फीस देने का फैसला किया है। इसका ऐलान बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया है। इसके तहर हर मैच के लिए प्लेयर को 7.5 लाख रुपए अलग से मिलेंगे।

Image

IPL 2025: बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात, कांट्रेक्ट के अलावा अलग से मिलेगी मैच फीस

IPL 2025 Match Fees: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खिलाड़ियों को एक बड़ी सौगात दे दी है। बीसीसीआई सचिव ने ये ऐलान किया है कि अब खिलाड़ियों को कांट्रेक्ट के अलावा हर मैच खेलने के लिए अलग से फीस दी जाएगी।बीसीसीआई सचिव द्वारा एक्स पर जारी की गई जानकारी के मुताबिक हर मैच खेलने के लिए खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपए मैच फीस दी जाएगी। बता दें कि ये मैच फीस भारत के लिए वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ियों से भी ज्यादा है। अगर कोई खिलाड़ी सारे मैच खेलता है तो उसे 1.09 करोड़ मैच फीस अलग से मिल सकती है। इसका कांट्रेक्ट से कोई भी लेना देना नहीं होगा। वहीं टीमों को मैच फीस देने के लिए अलग से बजट बनाने को कहा गया है। टीमों को 12.60 करोड़ रुपए अलग से रखने होंगे।

ये हमारे खिलाड़ियों के लिए नया युग है- जय शाह

इस सौगात का ऐलान करते हुए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर लिखा है कि '#IPL में निरंतरता और बेहतरीन प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, हम अपने क्रिकेटरों के लिए प्रति मैच 7.5 लाख रुपये की मैच फीस शुरू करने से रोमांचित हैं! एक सीजन में सभी लीग मैच खेलने वाले क्रिकेटर को अपनी अनुबंधित राशि के अलावा 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे।प्रत्येक फ्रैंचाइज़ सीजन के लिए मैच फीस के रूप में 12.60 करोड़ रुपये आवंटित करेगी! यह #IPL और हमारे खिलाड़ियों के लिए एक नया युग है!'

आईपीएल 2025 रिटेंशन नियमों का इंतजार

बता दें कि आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाने वाला है। इसके नियमों का अभी तक इंतजार जारी है। इस बार रिपोर्ट्स क मुताबिक टीमों को 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने और एक राइट टू मैच का मौका मिल सकता है। वहीं खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीमों को बजट बढ़ाने दिया जा सकता है।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article