क्रिकेट

WPL के पहले सीजन होगी रनों की नहीं चौकों-छक्कों की बारिश, ये है वजह

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 6, 2023, 07:00 AM IST

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के शुरुआती दो दिनों में मुंबई के ब्रेबॉन और डीवाय पाटिल स्टेडियम में चौको-छक्कों की जमकर बारिश हुई है। जानिए ऐसा क्यों हो रहा है?

Image

विमेंस प्रीमियर लीग की पांचों टीमों के कप्तान(साभार WPL/BCCI)

मुंबई: 'ये तो बस शुरुआत है' के स्लोगन के साथ 4 मार्च को नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में धमाकेदार आगाज हो चुका है। शुरुआती दो दिन में खेले गए मुकाबलों में मुंबई के ब्रेबोन और डीवाय पाटिल स्टेडियम में जमकर चौकों-छक्कों की बारिश हुई है और ढेरों रन बने हैं। आईपीएल की तरह मैदान में मुकाबलों का लुत्फ उठाने आ रहे दर्शकों का जमकर मनोरंजन हो रहा है।

मैच के दौरान बाउंड्री कम करने का लिया है फैसला

ऐसा इसलिए है क्योंकि बीसीसीआई ने विमेंस प्रीमियर लीग के लिए इस्तेमाल हो रहे मुंबई के मैदानों में मुकाबलों के लिए बाउंड्री के आकार को छोटा करने का निर्णय लिया है। बीसीसीआई ने ऐसा निर्णय इसलिए किया है जिससे कि ज्यादा से ज्यादा रन बनें और मुकाबले हाई स्कोरिंग हो सके। बीसीसीआई ऐसा करके टूर्नामेंट के शुरुआती दो दिनों में अपने मंसूबों को पूरा करने में सफल रहा है।

अधिकतम 60 मीटर होगी बाउंड्री

बीसीसीआई ने विमेंस प्रीमियर लीग के लिए मैदानों के आकार को हालिया टी20 विश्व कप में रखी गई सीमारेखा यानी बाउंड्री के आकार से 5 मीटर कम रखा गया है। डब्लूपीएल के दौरान बाउंड्र की लंबाई अधिकतम 60 मीटर रखने क निर्णय हुआ है। इस बात की जानकारी आधिकारिक तौर स्टेडियम के अधिकारी ने कहा, हमें ब्राउंड्रा का आकार अदिक 60 मीटर रखने का निर्देश दिया है।

तीन मैच का ऐसा है लेखा-जोखा

शुरुआती दो दिन में खेले गए तीन मैच की 6 पारियों में कुल 1001 रन बने हैं। जिसमें 123 चौके और 26 छक्के शामिल हैं। पांच खिलाड़ी इस दौरान अर्धशतक जड़न में सफल रहे हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article