क्रिकेट

रविवार को होगी बीसीसीआई की सालाना बैठक, जानिए क्या है एजीएम का मुख्य एजेंडा

बीसीसीआई की 93वीं सालाना बैठक रविवार को बेंगलुरू में आयोजित होगी। जानिए इस बैठक के क्या होंगे मुख्य मुद्दे? क्या नए सचिव के चुनाव का उठेगा बैठक में मुद्दा?

Image

अजय कुमार धूमल और जय शाह (साभार Jay Shah Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • रविवार को बेंगलुरू में होगी बीसीसीआई की सालाना बैठक
  • नए सचिव का चुनाव नहीं है बैठक का एजेंडा
  • जय शाह के बाद कौन लेगा आईसीसी की बैठकों में भाग इसपर होगा फैसला

बेंगलुरू: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की रविवार को होने वाली 93वीं सालाना बैठक का मुख्य एजेंडा आईसीसी की बैठकों में भारत के दो प्रतिनिधियों का चुनाव होगा और निवर्तमान सचिव जय शाह के बाद नये सचिव की तलाश एजेंडे में नहीं है। बैठक इसलिये भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यूएई में महिला टी20 विश्व कप के बाद दुबई में आईसीसी कांक्लेव होने वाली है।

आईसीसी की बैठकों में कौन करेगा शिरकत

महिला टी20 विश्व कप का फाइनल 20 अक्टूबर को दुबई में है और तब तक शाह बीसीसीआई सचिव पद पर रहेंगे। वह एक दिसंबर को आईसीसी चेयरमैन का पद संभालेंगे। बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली का कार्यकाल खत्म होने के बाद से शाह आईसीसी बैठकों में भारत की नुमाइंदगी करते आये हैं। बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी वैकल्पिक निदेशक हैं जो बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व आईसीसी बैठकों में कर सकते हैं लेकिन अभी तक ऐसा हुआ नहीं है। उनके कार्यकाल का एक ही साल बचा है लिहाजा देखना होगा कि वह वैकल्पिक निदेशक बने रहेंगे या किसी और को नामित किया जायेगा।

नए सचिव का चयन नहीं है मुख्य एजेंडा

सचिव का चयन एजेंडे में नहीं हैं। यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के नये परिसर के उद्घाटन के लिये एकत्र हुए सदस्य इस पर आपस में बात कर सकते हैं। फिलहाल दो नामों गुजरात क्रिकेट संघ के सचिव अनिल पटेल और रोहन जेटली पर विचार हो रहा है जो दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं। समझा जाता है कि पटेल दौड़ में आगे चल रहे हैं। एजीएम में भारतीय क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि और आमसभा में से दो को शामिल करना ,उप समितियों की नियुक्ति और 2024-25 के सालाना बजट को मंजूरी देना भी शामिल है। आईपीएल संचालन परिषद की बैठक भी यहां शनिवार को बुलाई गई है और इसमें रिटेंशन के नियम पर बात होगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article