क्रिकेट

BANW vs SCOW Highlights: जीत के साथ बांग्लादेश का आगाज, ओपनिंग मैच में स्कॉटलैंड को दी पटखनी

BANW vs SCOW Highlights: बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने अपने टी20 वर्ल्ड कप का आगाज जीत के साथ किया। उन्होंने अपने विरोधी टीम स्कॉटलैंड को 16 रन से पटखनी देकर अपना पहला मुकाबला जीता।

Image

बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड (साभार-ICC)

BANW vs SCOW Highlights: बांग्लादेश ने महिला टी20 विश्व कप में अपने अभियान का आगाज गुरुवार को यहां स्कॉटलैंड पर 16 रन की जीत के साथ किया। टी20 विश्व कप के इस शुरुआती मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 119 रन बनाने के बाद स्कॉटलैंड को सात विकेट पर 103 रन पर रोक दिया।

बांग्लादेश के लिए शोभना मोस्तरी ने 38 गेंदों में 36 रन और सलामी बल्लेबाज शाति रानी ने 29 रन बनाए। कप्तान निगार सुल्ताना ने 18 गेंद में 18 रन का योगदान दिया जबकि फाहिमा खातून पांच गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहीं।

दाएं हाथ की स्पिनर सास्किया हॉर्ले दो ओवरों में 13 रन पर तीन विकेट लेकर स्कॉटलैंड की सबसे सफल गेंदबाज रही। उन्हें कैथरीन ब्राइस (23 रन पर एक विकेट), ओलिविया बेल (23 रन पर एक विकेट) और कैथरीन फ्रेजर (23 रन पर एक विकेट) का अच्छा साथ मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की सलामी बल्लेबाज साराह ब्राइस ने एक छोर संभाले रखा और 52 गेंदों में 49 रनों की नाबाद पारी खेली। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को हालांकि दूसरे छोर से अच्छा साथ नहीं मिला।

साराह के अलावा कप्तान कैथरिन ब्राइस (11) और प्रियानाज चटर्जी (11) की दहाई के आंकड़े में रन बना पायी। बायें हाथ की मध्यम गति की गेंदबाज रितू मोनी बांग्लादेश की सबसे सफल गेंदबाज रही। मोनी ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिये। मारुफा अख्तर, नाहिदा अख्तर, फाहिमा खातून और राबेया खान को एक-एक सफलता मिली।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article