क्रिकेट

BAN vs ENG: शाकिब के सामने नहीं चला इंग्लिश खिलाड़ियों का बल्ला, छह साल बाद बांग्दलादेश को मिली यह सफलता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 07:43 PM IST

BAN vs ENG 3rd ODI: चटगांव में खेले गए वनडे में बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 50 रन से हराया। तीन वनडे मैचों की सीरीज पर इंग्लैंड ने 2-1 से कब्जा जमाया। हालांकि, इस जीत के साथ बांग्लादेश की टीम वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ हार के सिलसिले को रोकने में सफल रही।

Image

जीत के बाद जश्न मानते हुए बांग्लादेश के खिलाड़ी।

Photo : AP

BAN vs ENG 3rd ODI: तीन वनडे मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई। वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में शाकिल अल हसन के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहे। बांग्लादेश ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 50 रन से हराया। इंग्लैंड के खिलाफ बांग्लादेश के तीन खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम के स्कोर को 246 के करीब पहुंचाया। जवाब में उतरी इंग्लैंड के टीम 196 रन पर ऑलआउट हो गई।

तीन खिलाड़ियों ने खेली अर्धशतक पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 48.5 ओवर में 246 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के तीन खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारी खेली। टीम का टॉप ऑर्डर भले ही फेल रहा, लेकिन नजमुल हुसैन शांतो, मुशफिकुर रहीम और शाकिब अल हसन ने अर्धशतक जड़ कर टीम के स्कोर को मजबूत स्थिति तक पहुंचाए। नजमुल हुसैन शांतो ने 71 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 53 रन बनाए, जबकि मुशफिकुर रहीम ने 93 गेंद पर 6 चौके की मदद से 70 रन और शाकिब अल हसन ने 71 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 75 रन बनाए।

कोई खिलाड़ी 40+ स्कोर नहीं कर सका

जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम 43.1 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम का एक भी खिलाड़ी 40+ का स्कोर नहीं कर सका। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जेम्स विंस ने 44 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वहीं, कप्तान जोस बटलर 26 रन पर एलबीडब्ल्यू हो गए। डेविड मलान खाता खोलने में नाकाम रहे।

शाकिब का ऑलराउंड प्रदर्शन

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने इंग्लैंड के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन किया। शाकिब ने बल्ले से टीम के लिए सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। वहीं, उन्होंने शानदार गेंदबाजी कर सबसे ज्यादा विकेट झटके। शाकिल ने 10 ओवर में महज 35 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

बांग्लादेश को 6 साल बाद मिली जीत

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में बांग्लादेश को लंबे समय के बाद जीत मिली है। बांग्लादेश को छह साल चार महीने के बाद वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ जीत मिली है। इससे पहले बांग्लादेश ने इंग्लैंड को मीरपुर में 9 अक्टूबर 2016 को 34 रन से हराया था। इसके बाद बांग्लादेश को इंग्लैंड के खिलाफ लगातार पांच मैचों में हार झेलनी पड़ी थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article