क्रिकेट

नागपुर टेस्ट में शतक से चूके अक्षर पटेल, खेली करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 11, 2023, 11:58 AM IST

टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर अक्षर पटेल नागपुर टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने से भले ही चूक गए लेकिन उन्होंने अपने बल्ले के बल पर टीम को उस स्कोर तक पहुंचा दिया जहां तक पहुंचना क्रिकेट दिग्गज नामुमकिन मान रहे थे।

Image

अक्षर पटेल

Photo : AP

नागपुर: शादी के बाद टीम में वापस लौटे युवा ऑलराउंडर अक्षर पटेल के लिए लेडी लक काम आया। नागपुर टेस्ट की पहली पारी में 240 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया को 400 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। अक्षर दुर्भाग्यशाली रहे और करियर का पहले टेस्ट शतक जड़ने से चूक गए। 84 रन की पारी खेलकर वो पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए।

जड़ा करियर का दूसरा अर्धशतक, शतक से चूके

करियर का नौवां टेस्ट खेल रहे अक्षर ने 14वीं बार बल्लेबाजी करते हुए करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 174 गेंद में 84 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और एक छक्का जड़ा। अक्षर जब बल्लेबाजी करने आए उस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 83.1 ओवर में 7 विकेट पर 240 रन था।

निचले क्रम पर की दो अर्धशतकीय साझेदारियां

अक्षर ने पिच पर पैर जमाने के बाद रवींद्र जडेजा के साथ आठवें विकेट के लिए 88 और शमी के साथ नौवें विकेट के लिए 52 और सिराज के साथ दसवें विकेट के लिए 20 रन की साझेदारी करके टीम को 400 रन तक पहुंचा दिया। नागपुर में इस स्कोर तक किसी भी टीम के लिए पहुंचाना नामुमकिन माना जा रहा था। अक्षर का टेस्ट क्रिकेट में यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 52 रन की पारी खेली थी।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article