क्रिकेट

Australia Women vs South Africa Women live cricket streaming: साउथ अफ्रीका के पास ऑस्ट्रेलिया को रोक कर इतिहास रचने का मौका

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 26, 2023, 07:39 AM IST

Australia Women vs South Africa Women live cricket streaming: सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर सनसनी मचा देने वाली साउथ अफ्रीका टीम के पास पहली बार इस ट्रॉफी को जीतने का मौका है। उसके सामने 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम है जो बैटिंग, फील्डिंग और बॉलिंग सब में अव्वल है।

Image

सुन लुस और मैग लेनिंग

Photo : Twitter

टी20 वर्ल्ड कप का कारवां अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। फाइनल मुकाबला मेजबान साउथ अफ्रीका और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को तो ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है और निश्चिततौर पर वह इस मौके को भुनाना चाहेगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सामने यह आसान बिल्कुल नहीं होगा।

कब होगा साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच( Australia women vs south Africa Women Match Dates)

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच, 26 फरवरी रविवार को होगा।

कहां खेला जाएगा साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच(Australia women vs south Africa Women Match venue)

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच, केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच(Australia women vs south Africa Women Match timing)

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच शाम 6.30 बजे शुरू होगा, जबकि इस मैच का टॉस आधा घंटा पहले 6 बजे होगा।

कहां देख सकते हैं, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच(Where to watch SAW vs AUSW T20 World Cup Match on TV)

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग(Where to watch Live Streaming SAW vs AUSW T20 World Cup Match)

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article