AUS Vs SA 3rd T20I Highlights: ग्लेन मैक्सवेल ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में रोमांचक जीत, कंगारूओं ने 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा
AUS Vs SA 3rd T20I Australia Banam South Africa Match Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैच की सीरीज के केयर्न्स में खेले गए तीसरे और आखिरी मुकाबले में 1 गेंद शेष रहते 2 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया।
AUS Vs SA 3rd T20I Highlights: ग्लेन मैक्सवेल ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में रोमांचक जीत, कंगारूओं ने 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन का स्कोर खड़ा किया। डेवाल्ड ब्रेविस ने अतिशी अंदाज में 26 गेंद में 53 रन की पारी खेली और टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। ब्रेविस के अलावा 38 रन की पारी खी पारी रासी वान डर डुसें ने खेली। वहीं 25 रन ट्रिस्टन स्टब्स और 24 रन की पारी लुआन डि प्रीटोरियस ने खेली। नाथन एलिस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए लिए। वहीं 2-2 सफलता जोश हेजलवुड और एडम जंपा को मिली। सीरीज जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 173 रन का लक्ष्य मिला है।
आज के मैच की प्लेइंग इलेवन
दक्षिण अफ्रीका (प्लेयिंग इलेवन): एडेन मार्करम (कप्तान), रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), लुआन-डी प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वान डर डुसेन, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, क्वेना माफाका, लुंगी एन्गिडी।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, एरॉन हार्डी, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, जोश हेज़लवुड।
