क्रिकेट

गिरने वाला है ऑस्ट्रेलिया का एक और विकेट, उस्मान ख्वाजा ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी

Usman Khawaja Statement on His Retirement: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का एक विकेट फिर गिरने वाला है। टीम के स्टार बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपने संन्यास पर चुप्पी तोड़ी है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ख्वाजा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने पांच मैचों में 20.44 की औसत से 184 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 57 रन रहा।

Image

उस्मान ख्वाजा। (फोटो- ICC Twitter)

Photo : Twitter

Usman Khawaja Statement on His Retirement: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनमें टीम के लिए योगदान देने की भावना रहेगी, तब तक वह टेस्ट मैच खेलते रहेंगे। 38 वर्षीय ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 की जीत में यादगार प्रदर्शन नहीं किया, उन्होंने पांच मैचों में 20.44 की औसत से 184 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 57 रन रहा।

ख्वाजा ने एसईएन रेडियो से कहा, "मैं इसे सीरीज दर सीरीज देख रहा हूं। मुझे अभी भी लगता है कि मैं योगदान दे रहा हूं; हम मैच जीत रहे हैं; हम लगभग तीन वर्षों से दुनिया की नंबर एक टीम हैं। हमारे पास गेंदबाजों, बल्लेबाजों और स्टंप के पीछे एलेक्स कैरी के मामले में एक बहुत ही ठोस टीम है, इसलिए मैं बहुत आगे की नहीं सोच रहा हूं; यह एक समय में एक ही सीरीज है।''

"लेकिन मैं यह भी ध्यान रखता हूं कि कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता है; किसी न किसी स्तर पर खेल को छोड़ने का समय आएगा और मैं इसका सम्मान करता हूं। अगले खिलाड़ियों को आगे आना होगा और मैं इस बात का भी बहुत ध्यान रखता हूं। लेकिन फिलहाल इस बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं।"

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि टेस्ट टीम में अपनी भूमिका और भविष्य के बारे में वे मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली और मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के साथ लगातार संपर्क में हैं। "मैं हमेशा कोच और जॉर्ज बेली के साथ लगातार संपर्क में रहता हूं और मैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए योगदान देने और खेलने तथा अच्छा प्रदर्शन करने के लिए यहां हूं। या तो जब भी वह समय आएगा जब मैं संन्यास लूंगा या मुझे लगेगा कि यह अगले लक्ष्य को देखने का समय है, जब भी वह हो (मैं ऐसा करूंगा)। मुझे ऐसा नहीं लगता कि यह अभी है, लेकिन मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं। फिलहाल, मैं सिर्फ अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं और ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहा हूं। ''

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article