क्रिकेट

IND vs AUS: हार के बाद ऑस्ट्रलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने की टीम इंडिया की जमकर तारीफ

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने सुपर-8 मुकाबले में रोहित सेना के खिलाफ हार के बाद उनकी जमकर तारीफ की है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

Image

मिचेल मार्श

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • मिचेल मार्श ने की भारतीय टीम की तारीफ
  • रोहित शर्मा को बताया शानदार खिलाड़ी
  • हार के बाद धूमिल हुई ऑस्ट्रेलिया की सेमीफाइनल की संभावनाएं

साल 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रलिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड के मुकाबले में 24 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 205 रन का स्कोर रोहित शर्मा की 92(41) रन की आतिशी पारी की बदौलत खड़ा किया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 विकेट पर 181 रन बना सकी। सुपर-8 राउंड में लगातार दूसरी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं धूमिल हो गईं।

बाकी है सेमीफाइनल की आस

भारत के खिलाफ हार के बाद ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने का दारोमदार बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले पर निर्भर हो गया। अगर बांग्लादेश अफगानिस्तान को 61 रन से कम के अंतर से मात देने में सफल हुई तो ऑस्ट्रेलिया की सेमीफाइनल में अप्रत्याशित रूप से एंट्री हो जाएगी।

भारत ने किया हमसे बेहतर प्रदर्शन

भारत के खिलाफ हार को मिचेल मार्श ने निराशाजनक बताते हुए कहा, ये हार निराशाजनक है। हालांकि तकनीकि रूप से हमारे पास अभी भी सेमीफाइनल रूप में पहुंचने का मौका बचा है। लेकिन आज भारत ने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया। 40 ओवर के अंतराल में कई छोटे-छोटे अंतरों ने हार जीत का अंतर पैदा किया। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो आज भारत हमसे बेहतर टीम साबित हुई।

रोहित शर्मा हैं शानदार खिलाड़ी

रोहित शर्मा की पारी की तारीफ करते हुए कहा,रोहित एक शानदार खिलाड़ी हैं। हमने पिछले 15 साल में देखा है कि रोहित इस तरह के मूड में क्या कर सकते हैं। उन्होंने शानदार शुरुआत की। रन चेज में पिछड़ने के बारे में रोहित ने कहा, इस तरह के रन चेज के दौरान जब तक संभव हो लगातार 10 रन का औसत बनाए रखना होता है लेकिन भारतीय टीम आज हमसे बहुत बेहतर थी। उन्होंने आखिरी में उन्हें ऐसा नहीं करने दिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article