क्रिकेट

AUS vs WI 3rd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 86 रन पर समेटकर 6.5 ओवर में जीता मैच, सीरीज में क्लीन स्वीप

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 6, 2024, 12:16 PM IST

AUS vs WI 3rd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच कैनबरा में खेला गया तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला भी मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम के पक्ष में रहा। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में मात्र 86 रन पर समेटने के बाद 8 विकेट से जीत दर्ज की और साथ ही सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

Image

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज तीसरा वनडे (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज 2024
  • तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज 86 रन पर सिमटी
  • ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता तीसरा वनडे, सीरीज में क्लीन स्वीप

AUS (Australia) vs WI (West Indies) 3rd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच कैनबरा में खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे व अंतिम वनडे मुकाबले में भी मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी रहा और ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा वनडे मैच 8 विकेट से जीतते हुए सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने में सफलता हासिल की है।

तीसरे वनडे मुकाबले में कप्तान स्टीव स्मिथ की अगुवाई में मैदान पर उतरी मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का बुरा हाल हुआ। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को सिर्फ 86 रन पर 24.1 ओवर के अंदर ऑलआउट कर दिया। ये वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज का पांचवां सबसे छोटा स्कोर साबित हुआ।

इस दौरान वेस्टइंडीज की तरफ से सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने में सफल हुए। एलिक एथांजे ने 32 रन, कीसी कार्टी ने 10 रन और रॉस्टन चेज ने 12 रन बनाए। वहीं, तीन खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नए पेसर जेवियर बार्टलेट फिर स्टार बनकर उभरे जिन्होंने इस बार 21 रन देकर 4 विकेट लिए।

इसके बाद 87 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर जेक फ्रेसर ने 41 रन बनाए। जबकि जोश इंग्लिस ने नाबाद 35 रन बनाए। आरोन हार्डी 2 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान स्टीव स्मिथ ने नाबाद 2 रन बनाए और जोश इंग्लिस के साथ अपनी टीम को 6.5 ओवर में 8 विकेट से जीत दिला दी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article