क्रिकेट

AUS vs SCO T20 World Match LIVE Telecast: जानिए कब और कहां देख सकते हैं ऑस्ट्रेलिया Vs स्कॉटलैंड का मुकाबला

AUS vs SCO T20 Match Today, Australia vs Scotland T20 World Cup LIVE TV Telecast Channel: टी20 वर्ल्ड कप के 35वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जानिए इस रोमांचक मुकाबले को कब और कहां देख सकते हैं।

Image

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड टीम के खिलाड़ी।

Photo : Times Now Digital

Australia vs Scotland T20 World Cup LIVE TV Telecast Channel in India: टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में शनिवार (16 जून 2024) को ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीव मुकाबला खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में पहुंच चुकी है। टीम मौजूदा वर्ल्ड कप में विजयी रथ पर सवार है। टीम ने अभी तक 3 मुकाबले खेले हैं और तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की है। टीम 6 अंक के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर है। वहीं, स्कॉटलैंड के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को दो मुकाबले में जीत मिली है और एक मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका। टीम 5 अंक के साथ अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squads)

मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा।

स्कॉटलैंड का स्क्वॉड (Scotland Squads)

रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, ब्रैड करी, क्रिस ग्रीव्स, ओली हेयर्स, जैक जार्विस, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, सफयान शरीफ, क्रिस सोल, चार्ली टियर, मार्क वॉट, ब्रैड व्हील।

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड मुकाबला कब से खेला जाएगा? (AUS vs SCO Match Date)

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड का आगाज 15 जून 2024 से को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड का मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (AUS vs SCO Match Time)

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड मुकाबले की शुरुआत सुबह 6 बजे से होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (AUS vs SCO Match Venue)

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड का मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (AUS vs SCO Match Live Telecast)

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड मुकाबले को आप स्टार स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (AUS vs SCO Match Live Streaming)

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के मुकाबले को आप को आप डिज्नी+हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!