क्रिकेट

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले दक्षिण अफ्रीका की बढ़ी मुश्किलें, कप्तान बावुमा हुए चोटिल

Temba Bavuma injured: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा चोटिल हो गए हैं और वे इस महामुकाबले से भी बाहर हो सकते हैं।

Image

टेम्बा बावुमा

Photo : AP

Temba Bavuma injured: क्रिकेट वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलना है। इस महामुकाबले से पहले द.अफ्रीका के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। दरअसल टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा चोटिल हो गए हैं। उनकी चोट कितनी गहरी है इसका अभी तक पता नहीं लग पाया है। लेकिन अगर वे समय रहते ठीक नहीं हो पाते हैं तो सेमीफाइनल तक मिस कर सकते हैं। बेहतरीन लय में चल रही प्रोटियाज की टीम ऐसा नहीं चाहेगी।

टेम्बा बावुमा को शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ टीम के आखिरी ग्रुप चरण मैच में हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई थी। बावुमा इससे पहले भी बीमार पड़ गए थे और दो मैच नहीं खेल पाए थे। जब अफगानों ने प्रोटियाज टीम को पहले गेंदबाजी करने के लिए कहा तो बावुमा को मैदान पर लंगड़ाते हुए देखा गया। वह पहली नौ गेंदों के बाद मैदान से बाहर चले गए और चार ओवर बाद लौटे। इसके बाद भी उन्हें मैदान पर लंगड़ाते हुए देखा गया था। अफगानिस्तान के खिलाफ पांच विकेट से जीत के बाद, बावुमा ने अपनी चोट के बारे में खुल कर कहा कि उन्हें सेमीफाइनल के लिए ठीक होना चाहिए।

मुझे सेमीफाइनल तक ठीक हो जाना चाहिए- बावुमा

प्रोटियाज़ की टूर्नामेंट में 7वीं जीत के बाद बावुमा ने कहा कि "जाहिर है, मेरे पैर में दर्द है ,पता नहीं किस हद तक। लेकिन (सेमीफाइनल के लिए) यह ठीक होना चाहिए।" दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि उनके पास मैदान से बाहर आने का विकल्प था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि वह टीम के साथ बने रहना चाहते थे। उन्होंने कहा कि "जाहिर तौर पर मेरे पास बाहर आने का विकल्प था, लेकिन मुझे लगता है कि यह हमारा आखिरी ग्रुप-स्टेज गेम था ऐसे में सेमीफाइनल से पहले टीम के साथ रहना जरूरी था।'

खराब फॉर्म से जूझ रहे बावुमा

साउथ अफ्रीका की टीम का प्रदर्शन भले ही शानदार रहा हो लेकिन टेम्बा बावुमा ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को निराश किया है। वे अभी तक एक अर्धशतक भी नहीं जड़ पाएं हैं। वे अफगानिस्तान के खिलाफ भी 23 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। उन्होंने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं और इसमें केवल 144 रन बनाए हैं। जो कि बेहद ही खराब है। ऐसे में टीम चाहेगी की अगर बावुमा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हैं तो रन भी बनाए।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article