क्रिकेट

AUS vs NED: डेविड वॉर्नर का वर्ल्ड कप में धमाल जारी, जड़ दिया दूसरा शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Oct 25, 2023, 05:17 PM IST

AUS vs NED, David Warner century: वनडे वर्ल्ड कप के 24वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का बल्ला एक बार फिर जमकर चला। यह उनका मौजूदा वर्ल्ड कप में दूसरा शतक है, जबकि वनडे में यह उनका 22वां शतक है।

Image

शतक के बाद डेविड वॉर्नर।

Photo : AP

AUS vs NED, David Warner century: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबजा डेविड वॉर्नर का बल्ला एक बार फिर जमकर चला। उन्होंने 91 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। यह उनका मौजूदा वर्ल्ड कप का दूसरा शतक है। वॉर्नर 111.82 की स्ट्राइक रेट से 11 चौके और 3 छक्के की मदद से कुल 104 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले डेविड वॉर्नर ने बेंगलुरू में पाकिस्तान के खिलाफ 163 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। वनडे वर्ल्ड कप के 25वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच के 29वें मुकाबले तक ऑस्ट्रेलिया 2 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाकर खेल रही है।

फॉर्म में लौटे वॉर्नर

वनडे वर्ल्ड कप में डेविड वॉर्नर का बल्ला नहीं चल रहा था। वे शुरुआती मैचों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे, लेकिन पीछे दो मैचों में उनका बल्ला जमकर चल रहा है। वॉर्नर ने भारत के खिलाफ 41 रन बनाए थे, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 13 रन और श्रीलंका के खिलाफ महज 11 रन पर आउट हो गए थे।

टेबल में चौथे नंबर पर है ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स मुकाबले के परिणाम आने से पहले पॉइंट टेबल पर नजर डालते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 मैचों में से 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, नीदरलैंड्स की टीम 4 मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है और नीदरलैंड्स 2 अंक के साथ 7वें नंबर पर है। अगर नीदरलैंड्स के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया जीत हासिल करती है तो टीम 6 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर बनी रहेगी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article