क्रिकेट

Asia Cup 2025: 'वो सभी को प्रेरित करते हैं..' एशिया कप 2025 से पहले सुनील गावस्कर ने की कप्तान सूर्यकुमार यादव की तारीफ

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है। टीम इंडिया को इस बार खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भरोसा जताया है।

Image

सूर्यकुमार यादव (फोटो- BCCI)

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज़ 9 सितंबर से होने जा रहा है और क्रिकेट प्रेमियों के बीच इसका रोमांच अपने चरम पर है। इस बार भारतीय टीम को खिताब जीतने का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जिनके नेतृत्व पर पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने भरोसा जताया है।

सुनील गावस्कर ने की सूर्यकुमार यादव की तारीफ

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम दृढ़ता और अनुभव का मिश्रण लेकर उतर रही है। उन्होंने कहा कि "सूर्या अपनी बल्लेबाज़ी और कप्तानी के जरिए टीम के अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं। यह बहुमुखी और जुझारू टीम भारतीय क्रिकेट के भविष्य का प्रतीक है। एशिया कप भारत के लिए न सिर्फ वर्चस्व कायम रखने का मौका है, बल्कि टी20 क्रिकेट में प्रभुत्व का नया युग स्थापित करने का मंच भी है।"

एशिया कप 2025 का प्रारूप और टीमें

ग्रुप-ए : भारत, पाकिस्तान, ओमान, यूएई

ग्रुप-बी : अफगानिस्तान, हांगकांग, बांग्लादेश, श्रीलंका

सुपर-4 के मुकाबले 20 सितंबर से शुरू होंगे और फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा।

भारत का शेड्यूल

भारतीय टीम 10 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

10 सितंबर : भारत बनाम यूएई

14 सितंबर : भारत बनाम पाकिस्तान (हाईवोल्टेज मुकाबला)

19 सितंबर : भारत बनाम ओमान

टीम इंडिया का मजबूत संयोजन

टीम इंडिया का स्क्वाड : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर सबकी नज़र

इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण भारत-पाकिस्तान मुकाबले होंगे। एशिया कप में दोनों टीमों का आमना-सामना हमेशा से हाईवोल्टेज रहा है। इस बार भी 14 सितंबर का मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच से भरपूर रहेगा।

(Ians)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article