एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेला गया सुपर फोर राउंड का मुकाबला बारिश की वजह से अधूरा रह गया। ऐसे में रिजर्व डे यानी 11 सितंबर, 2023 को ये मुकाबला आगे खेला जाएगा।
भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए थे। ऐसे में बारिश शुरू हो गई और दोबारा मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका। ऐसे में अब मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। मैच 50-50 ओवर का होगा। भारतीय टीम 24.1 ओवर में 147/2 के स्कोर से आगे खेलने उतरेगी। आइए जानते हैं सोमवार को कोलंबो में कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल?
भारत-पाकिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (IND vs PAK Pitch Report)
बारिश की वजह से मैदान में नमी हो गई है। भारतीय टीम सपाट पिच पर बल्लेबाजी कर रही थी जिसमें घास नहीं थी गेंद को स्विंग के साथ उछाल नहीं मिल रहा है। गेंद आसानी से बल्ले पर आ रही थी। ऐसे में बारिश के बाद कोलंबो में एक बार फिर परिस्थितियां गेंदबाजों के मुफीद हो जाएगी। पिच पर दोहरा पेस हो सकता है जिससे के बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी होगी। बारिश की वजह से आउट फील्ड भी थोड़ी धीमी हो जाएगी जिसका असर रनों पर पड़ेगा।
आज कैसा होगा कोलंबो का मौसम? (Colombo Weather Forecast Today 11 Sep 2023)
श्रीलंका में मौजूद टाइम्स नाउ संवाददाता अंकन कर के मुताबिक श्रीलंका के मौसम विभाग सोमवार को रिजर्व डे के दिन बारिश की 90 प्रतिशत संभावना जताई है। हालांकि मौसम लगातार श्रीलंका में करवट बदल रहा है। शनिवार को श्रीलंका बांग्लादेश के बीच मुकाबले में बारिश की संभावना जताई गई थी लेकिन मैच बगैर किसी बाधा के पूरा हो गया। लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच मैच पूरा होने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है। ऐसे में एक बार फिर दोनों टीमें एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा।
