क्रिकेट

IND vs PAK Head to Head: कोलंबो के इस मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड, यहां जानिए

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Sep 10, 2023, 09:50 AM IST

India vs Pakistan Head to Head: एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में रविवार को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि दोनों टीमों का श्रीलंका में कैसा है रिकॉर्ड।

Image

भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड।

Photo : Times Now Digital

India vs Pakistan Head to Head: एशिया कप का सबसे रोमांचक मुकाबला आज खेला जाएगा। रविवार को एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में भारत का सामना एक बार फिर चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमें इस मैदान पर सिर्फ एक मैच खेली है, जिसमें पाकिस्तान को जीत मिली है। भारत नई रणनीति के साथ कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी, ताकि वह इस मैदान पर जीत का खाता खोल सके। वहीं, एशिया कप में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होगी। इससे पहले दोनों टीमें लीग मुकाबले में आपस में भिड़ी थी, लेकिन बारिश के कारण यह मुकाबला पूरा नहीं खेला जा सका था।

19 साल बाद कोलंबो के मैदान पर आमने-सामने होगी दोनों टीमें

भारत और पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए खास है, क्योंकि इस मैदान पर दोनों टीमें 19 साल के बाद आने सामने होंगी। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमें 25 जुलाई 2004 में भिड़ी थी। इस मुकाबले में भारत को पाकिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा 15 सितंबर 1994 को भी उतरी थी, लेकिन बारिश के कारण यह मुकाबला नहीं खेला जा सका था।

भारत के खिलाफ पाक का पलड़ा है भारी

भारत और पाकिस्तान की टीमें वनडे फॉर्मेट मुकाबले में 133 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। इस दौरान भारत के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा काफी मजबूत है। भारत को 55 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान को 73 मैचों में जीत मिली है। वहीं, दोनों टीमों के बीच 5 मैचों का परिणाम नहीं निकल सका है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article