क्रिकेट

Ashes 2025: बेन स्टोक्स के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, एशेज में कोई बल्लेबाज नहीं कर सका ये कमाल

Ben Stokes Record: टेस्ट क्रिकेट की सर्वाधिक रोमांचक सीरीज एशेज की शुरुआत 21 नवंबर से पर्थ में हो रही है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही देशों के शीर्ष खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए सीरीज जीतने की भरपूर कोशिश करेंगे।

Image

बेन स्टोक्स (फोटो- ICC)

Ben Stokes Record: क्रिकेट जगत की सर्वाधिक रोमांचक और प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज एशेज की शुरुआत 21 नवंबर से पर्थ में होने जा रही है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही देशों के शीर्ष खिलाड़ी इस बार भी अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे, लेकिन इस बीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स आगामी सीरीज में एक अनूठा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

एशेज के इतिहास में सर्वाधिक छक्के

बेन स्टोक्स वर्तमान में एशेज के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। स्टोक्स ने 2013 से 2023 के बीच 24 टेस्ट मैचों की 45 पारियों में 4 शतक और 8 अर्धशतक लगाते हुए कुल 1,562 रन बनाए हैं, और इस दौरान उनके बल्ले से 39 छक्के निकले हैं।50 छक्के का रिकॉर्ड: 5 टेस्ट मैचों की इस आगामी सीरीज में अगर स्टोक्स 11 छक्के और लगा पाते हैं, तो वह एशेज के इतिहास में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बनकर इतिहास रच देंगे।

इंग्लैंड की 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में जीत की तलाश

एशेज सीरीज की शुरुआत पहली बार 1882-83 में हुई थी और तब से यह हर दो साल में आयोजित की जाती है। इंग्लैंड टीम 2021-22 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया आई थी, जब 5 टेस्ट मैचों की सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीती थी। पिछली सीरीज 2023 में इंग्लैंड में खेली गई थी, जो 2-2 से ड्रॉ रही थी। इंग्लैंड ने आखिरी बार एशेज 2015 में जीती थी (घर में 3-2 से)। अब 10 साल बाद इंग्लैंड की कोशिश ऑस्ट्रेलिया की धरती पर एक बार फिर चैंपियन बनने की होगी। इंग्लैंड ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में 2010-11 की सीरीज में हराया था।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article