क्रिकेट

नूर अहमद की फिरकी में फंसकर पवेलियन लौटे विराट, पत्नी अनुष्का ने दबाई दातों तले उंगलियां [VIDEO]

Anushka Sharma's Reaction on Virat kohli's Wicket: विराट कोहली शनिवार को गुजरात के खिलाफ 42 रन की आतिशी पारी खेलने के बाद नूर अहमद की फिरकी में फंसकर पवेलियन लौट गए। उनके आउट होते ही पत्नी अनुष्का शर्मा ने दातों तले उंगलियां दबा लीं और पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया।

Image

विराट कोहली के विकेट पर अनिष्का शर्मा का रिएक्शन(साभार IPL/BCCI/JIO)

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ खेली 27 गेंद में 42 रन की पारी
  • नूर अहमद ने किया विराट कोहली का शानदार गेंद पर शिकार
  • विराट कोहली के आउट होने पर हैरान हो गईं अनुष्का शर्मा

बेंगलुरू: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ एक बार फिर चला लेकिन वो पहली बार टाइटन्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ने से चूक गए। जीत के लिए 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए विराट-डुप्लेसी ने 5.5 ओवर में 92 रन जोड़े। विराट कोहली ने पारी की शानदार शुरुआत पहले ही ओवर में दो छक्के जड़कर की और दूसरे छोर से आक्रमण कर रहे डुप्लेसी का साथ दिया। लेकिन डुप्लेसी के आउट होने के बाद अचानक विकेटों की झड़ी लग गई। 13 गेंद में महज 15 रन पर आरसीबी ने 4 विकेट गंवा दिए। फॉफ डुप्लेसी, विल जैक्स(1), रजत पाटीदार(2) और ग्लैन मैक्सवेल (4) रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। रन चेज करने की जल्दबाजी में आरसीबी को पांचवां झटका कैमरन ग्रीन के रूप में लग गया।

नूर अहमद की फिरकी में फंसे विराट

9.5 ओवर में आरसीबी का स्कोर 111 रन पर 5 विकेट हो गया। ऐसे में दूसरे छोर पर विकेटों की झड़ी लगती देख विराट कोहली भी नूर अहमद की शानदार गेंद पर फंस गए। विराट कोहली पारी के 11वें ओवर की चौथी गेंद पर विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा के हाथों लपके गए। विराट 27 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। विराट को पवेलियन वापस लौटता देख स्टैंड में बैठी अनुष्का शर्मा ने निराशा में दांतो तले अपनी उंगली दबा ली।

विराट के आउट होते ही मैदान पर छाया सन्नाटा

विराट के आउट होते ही आरसीबी का स्कोर 117 रन पर 6 विकेट हो गया। ऐसे में उसके ऊपर हार का खतरा मंडराने लगा लेकिन अंतिम वक्त में दिनेश कार्तिक ने अनुभव का फायदा उठाते हुए और कोई विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को 13.3 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाकर आरसीबी को 4 विकेट से जीत दिला दी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article