क्रिकेट

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुए बहरीन के गेंदबाज अली दाऊद, टी20 में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में बहरीन के गेंदबाज अली दाऊद ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भूटान के खिलाफ मैच में अली दाऊद ने अपने करियर की बेस्ट स्पेल डाली और इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए।

Image

अली दाऊद (साभार-ICC)

Bhutan vs Bahrain: टी20 क्रिकेट में आए दिन एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते रहते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड शुक्रवार को बहरीन बनाम भूटान के बीच खेले गए एक मैच में बना जहां बहरीन के 33 साल के गेंदबाज अली दाऊद ने अपने करियर की बेस्ट स्पेल डाली और इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए। वह ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। भूटान के खिलाफ इस मुकाबले में उन्होंने केवल 19 रन देकर 7 विकेट चटकाए। उन्होंने यह कारनामा 5 मैच की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में किया। बहरीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन का स्कोर खड़ा किया। दाऊद ने तीसरे ओवर में गेंदबाजी की शुरुआत की और एक के बाद एक भूटान को 2 झटके दिए। एक वक्त 11 रन पर 3 विकेट खोकर टीम मुश्किल में नजर आ रही थी।

इसके बाद भूटान ने चौथे विकेट के लिए 67 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दाऊद की शानदार गेंदबाजी ने मेजबान टीम की वापसी की सारी उम्मीदें तोड़ दीं। 16वें ओवर में उन्होंने तीन विकेट लिए और फिर अगले ओवर में दो और विकेट लेकर रिकॉर्ड सात विकेट पूरे किए। बहरीन ने यह मैच 35 रनों से जीत लिया।

टी20 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

खिलाड़ी (Player)टीम (Team)स्पेल (Figures)विरोधी टीम (Opposition)वर्ष (Year)
स्याज़रुल इद्रस (Syazrul Idrus)मलेशिया (Malaysia)7/8चीन (China)2023
अली दाऊद (Ali Dawood)बहरीन (Bahrain)7/19भूटान (Bhutan)2025
हर्ष भारद्वाज (Harsha Bharadwaj)सिंगापुर (Singapore)6/3मंगोलिया (Mongolia)2024
पीटर अहो (Peter Aho)नाइजीरिया (Nigeria)6/5सिएरा लियोन (Sierra Leone)2021
दीपक चाहर (Deepak Chahar)भारत (India)6/7बांग्लादेश (Bangladesh)2019

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7 विकेट लेने वाले अली केवल बेस्ट स्पेल डालने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। अब वह केवल मलेशिया के सायजुरुल इदरुस से पीछे हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच में चीन के खिलाफ 9 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article