क्रिकेट

T20 World Cup Today Match 22 February 2026: टी20 वर्ल्ड कप में आज किसका मैच है, 4 बड़ी टीमों का मुकाबला, जानिए शेड्यूल

T20 World Cup Today Match 22 February 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (22 फरवरी 2026, रविवार) 4 बड़ी टीमों का मैच होने जा रहा है। सुपर 8 राउंड में आज दो मुकाबले होंगे। आज किसका-किसका मैच है, कितने बजे से मैच शुरू होंगे और कौन से मैदान पर मुकाबला होगा, सब कुछ यहां जानिए।

Image

टी20 विश्व कप में आज किसका-किसका मैच है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • आज वर्ल्ड कप किसका-किसका मैच है
  • चार बड़ी टीमों के बीच दो रोमांचक सुपर 8 मुकाबले

T20 World Cup 2026 Today Matches Schedule 22 February: टी20 क्रिकेट विश्व कप 2026 में सुपर 8 (Super 8) का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को कोलंबो में बारिश के कारण रद्द हो गया, जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतुष्टि करनी पड़ी। अब आज डबल हेडर का दिन है। आज सुपर 8 राउंड के दूसरे दिन दो शानदार और रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें चार बड़ी टीमों की भिड़ंत होनी है। आज के दिन मैदान पर अपना दम दिखाने उतरेंगी चार टीमें, टूर्नामेंट की सह-मेजाबन श्रीलंका क्रिकेट टीम, इंग्लैंड क्रिकेट टीम, सह-मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम।

आज का पहला मैच किसका-किसका हैः टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 चरण में आज का पहला मैच इंग्लैंड क्रिकेट टीम और टूर्नामेंट की सह-मेजबान श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का ग्रुप स्टेज में सफर एक-दूसरे से काफी अलग रहा है। एक तरफ हैं श्रीलंका की टीम जिसने आयरलैंड, ओमान और जिम्बाब्वे के अलावा अपनी सबसे बड़ी और खास जीत ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ दर्ज की। उसी हार के कारण ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। वहीं, दूसरी तरफ इंग्लैंड के लिए सफर लड़खड़ाता हुआ रहा। पहले मैच में वे नेपाल के खिलाफ हारते-हारते बचे, उसके बाद दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने उनको 30 रन से हरा दिया। तीसरे मैच में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया, जबकि चौथे मुकाबले में इटली को 24 रन से हराते हुए सुपर 8 राउंड में प्रवेश किया। आज इंग्लैंड को अपराजित श्रीलंका के खिलाफ उसी के मैदान पर चुनौती का सामना करना है।

आज का दूसरा मैच किसके-किसके बीच हैः टूर्नामेंट में आज का दूसरा मैच सबसे दिलचस्प व रोमांचक होने वाला है। ये मुकाबला खिताब की दो प्रबल दावेदार टीमों के बीच होने वाला है। आमने-सामने होंगी पिछले टी20 विश्व कप की दो फाइनलिस्ट टीमें भारत और दक्षिण अफ्रीका। ग्रुप चरण में दोनों ही टीमें अपराजित रहीं। दोनों ने ही अपने चार मैचों में सभी में जीत दर्ज की। जहां दक्षिण अफ्रीकी टीम पिछले विश्व कप फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी, वहीं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की टीम इंडिया टी20 विश्व कप में 2024 से चले आ रहे लगातार 12 जीत के वर्ल्ड रिकॉर्ड सिलसिले का कायम रखते हुए अगले मैच की तरफ बढ़ना चाहेगी।

आईसीसी T20 विश्व कप 2026 में आज के सुपर 8 मैचों का शेड्यूल, कब और कहां होने जा रहा है किस टीम का मैच? (ICC T20 World Cup 2026 Today Matches Schedule Super 8 Round, 22 February 2026, Sunday)

किसका-किसका मैच कहां होगा मुकाबला मैच का समय
1. श्रीलंका Vs इंग्लैंडपाल्लेकेले (पाल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम)दोपहर 3 बजे
2. भारत Vs दक्षिण अफ्रीकाअहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)शाम 7 बजे
सुपर 8 राउंड का एक मैच पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच रद्द हो चुका है इसलिए आने वाले दिनों में उनके ग्रुप में स्थिति काफी टक्कर वाली हो जाएगी। फिलहाल भारत के लिए ऐसी कोई स्थिति बनती नजर नहीं आ रही है क्योंकि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज होने वाला सुपर-8 मैच अहमदाबाद में होगा जहां मौसम साफ है। वहीं, श्रीलंका-इंग्लैंड मैच भी पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच की तरह संकट में पड़ सकता है क्योंकि पाल्लेकेले में आज बारिश का अनुमान है। अगर ये मैच भी रद्द हुआ तो उनके ग्रुप की चारों टीमें 1-1 अंकों पर आकर अटक जाएंगी जिससे सेमीफाइनल में जाने की रेस और भी रोमांचक हो जाएगी।
Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article