KKR vs DC, Aaj ka IPL Match kahan hoga: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार (30 अप्रेल 2024) को मैच का आयोजन लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में किया जाने वाला है। मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टक्कर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से होने वाली है। मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान केएल राहुल (KL Rahul) कर रहे हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं।
आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर अब तक ठीक रहा है। टीम ने अब तक 9 मैच खेले हैं और इसमें से 5 मैचों में जीत दर्ज की है। टीम को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मात दी थी ऐसे में वे वापसी करना चाहेंगे। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस का सफर भी अब तक कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने अब तक 9 मैच खेले हैं और इसमें से उन्हें केवल 3 में ही जीत हासिल हुई है। ऐसे में उनके लिए अब हर मैच जीतना जरूरी हो गया है।
कहां खेला जाएगा लखनऊ-मुंबई के बीच आज का आईपीएल मैच (LSG vs MI Venue)
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का आयोजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैदान पर इस सीजन लखनऊ की टीम ने 5 मैच खेले हैं और इसमें से केवल 3 में जीत दर्ज की है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड
लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, मोहम्मद अरशद खान।
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।
