Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: निशानेबाजी में आया भारत का तीसरा और दूसरे दिन का पहला मेडल
Asian Games 2026 Day 2 Live Updates in Hindi: सोमवार को एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत अपनी मेडल टैली में और मेडल जोड़ने की कोशिश करेगा। इस दिन के शेड्यूल में शूटिंग, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, हॉकी, कबड्डी और टेबल टेनिस जैसे अहम इवेंट्स शामिल हैं।
Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: निशानेबाजी में आया भारत का तीसरा और दूसरे दिन का पहला मेडल
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल महिला ट्रेडिशनल 60 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में सिंगापुर की Teo Hui Hoon से भिड़ेंगी। सुचिका पहले ही पदक पक्का कर चुकी हैं और अब सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगी।
हॉकी में भारतीय महिला टीम पूल B के अपने दूसरे मुकाबले में इंडोनेशिया का सामना करेगी। भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत उज्बेकिस्तान के खिलाफ 19-0 की बड़ी जीत से की थी। वहीं, भारतीय मेंस और महिला कबड्डी टीमें भी अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। टेबल टेनिस में भारतीय टीमें पाकिस्तान के खिलाफ दो मुकाबलों में उतरेंगी। दिन की शुरुआत सॉफ्ट टेनिस, वुशु, सेपकटकरॉ, शूटिंग और स्विमिंग में भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी से होगी। इसके बाद दोपहर के सत्र में बॉक्सिंग, वुशु के अन्य मुकाबले और कबड्डी के मैच खेले जाएंगे।
यहां पढ़ें लाइव अपड़ेट्सः-
Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: दूसरे दिन का पहला मेडल
Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची
Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: श्रीहरि और ऋषभ दास ने फाइनल में बनाई जगह
Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: मेंस की 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत की चुनौती खत्म
Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: भारत ने पाकिस्तान पर बनाई 2-0 की बढ़त
Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: शूटर्स की नजर मेडल इवेंट में जगह बनाने पर
Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: भारत ने रेगू सेपकटकरा में जापान को हराया
हिमांशु ने 105.3 के स्कोर के साथ शुरुआत की और शुरुआती दौर में आठवें स्थान पर रहे, जबकि पार्थ 104.5 के स्कोर के साथ 13वें और रुद्राक्ष 104.2 के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहे। रैंकिंग अभी बदल सकती है क्योंकि शूटर्स ने अलग-अलग संख्या में शॉट्स पूरे किए हैं।
महिलाओं के चांगक्वान वुशु में, न्येमन वांगसु ने 9.573 का स्कोर किया और अभी तक प्रदर्शन करने वाली 14 एथलीटों में 13वें स्थान पर हैं, जिससे वह मेडल की दौड़ से बाहर हो गई हैं। वहीं, सॉफ्ट टेनिस मिक्स्ड डबल्स में जय मीना और आध्या तिवारी ने शानदार शुरुआत की और कंबोडिया को 4-1, 4-0, 4-2, 4-1, 4-2 से हराया। अब उनका मुकाबला मंगोलिया से होगा।
