हांगझोउ: भारतीय निशानेबाजों ने एशियाई खेलों में अच्छी शुरूआत करते हुए रविवार को एक रजत और एक कांस्य पदक जीता जबकि नौकायन में भी दो रजत और एक कांस्य पदक के साथ भारत प्रतियोगिताओं के पहले दिन कुल पांच पदक जीतने में सफल रहा। निशानेबाजी में भारत ने महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि रमिता जिंदल को व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक मिला।
नौकायन में सुबह अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने पुरुष लाइटवेट डबल स्कल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला। पुरुषों की कॉक्स ऐट स्पर्धा में भारत ने अपना दूसरा रजत पदक जीता जबकि कॉक्सलेस पेयर में बाबूलाल यादव और लेख राम ने कांस्य पदक जीता। भारत तीन रजत और दो कांस्य सहित कुल पांच पदक के साथ पदक तालिका में सातवें स्थान पर चल रहा है। चीन 20 स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य सहित कुल 30 पदक के साथ शीर्ष पर है। एशियाई खेलों में दूसरे दिन भारतीय दल का ऐसा है कार्यक्रम।
महिला क्रिकेट:
भारत बनाम श्रीलंका: स्वर्ण पदक
नौकायन:
बलराज पंवार- फाइनल
जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार और आशीष (पुरुष फोर) - फाइनल
सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जाकर खान और सुखमीत सिंह (पुरुष क्वाड्रपल) - फाइनल
अश्वती पीबी, मृणामयी नीलेश एस, थंगजाम प्रिया देवी, रुकमणी, सोनाली स्वेन, रितु कौड़ी, वर्षा केबी, एच तेंडेनथोई देवी, जी गीतांजलि (महिला ऐट) - फाइनल
पाल नौकायन (पुरुष):
जिरोम कुमार सावरिमुथु (विंडसर्फिंग) - रेस 15-19
विष्णु सरवनन (डिंगी) - रेस 8-9
केसी गणपति और वरुण अशोक ठक्कर (स्किफर) - रेस 11-12
इबाद अली (विंडसर्फिंग) - रेस 11-12
चित्रेश तथा (काइटबोर्डिंग) - रेस 3-4
अद्वैत मेनन (बॉयज डिंगी) - रेस 3-4
पाल नौकायन (महिला):
नेत्रा कुमानन (डिंगी) - रेस 8-9
हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा (स्किफ) - रेस 11-12
ईश्वर्या गणेश (विंडसर्फिंग) - रेस 11-12
नेहा ठाकुर (ग्लर्स डिंगी) - दौड़ 1-2
पाल नौकायन (मिश्रित):
सिद्धेश्वर इंदर डोईफोडे और राम्या सरवनन (मल्टीहल) - रेस 11-12
सुधांशु शेखर और प्रीति कोंगारा (डिंगी) - रेस 9-10
निशानेबाजी:
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल (व्यक्तिगत और टीम) - दिव्यांश सिंह पंवार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल (क्वालिफिकेशन और फाइनल)
पुरुषों की 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल (व्यक्तिगत और टीम) - अनीश, विजयवीर सिद्धू, आदर्श सिंह (क्वालीफिकेशन और फाइनल)
वुशु:
रोशिबिना देवी, सूर्य भानु प्रताप सिंह, विक्रांत बलियान (क्वार्टरफाइनल)
जिम्नास्टिक:
प्रणति नायक (क्वालीफाइंग)
तैराकी (हीट से फाइनल तक):
लिखित एसपी, धीनिधि देसिंघु, हशिका रामचंद्रन और वीरधवल खाड़े
जूडो:
गरिमा चौधरी - प्री-क्वार्टर और संभावित क्वार्टरफाइनल
रग्बी:
भारत बनाम सिंगापुर (महिला पूल)
मुक्केबाजी:
अरुंधति चौधरी - प्री-क्वार्टर
दीपक भोरिया - प्री-क्वार्टर
निशांत देव - राउंड ऑफ 32
हैंडबॉल:
भारत बनाम जापान (महिला प्रारंभिक दौर)
बास्केटबॉल (तीन गुणा तीन)
भारत बनाम उज्बेकिस्तान (महिला पूल)
भारत बनाम मलेशिया (पुरुष पूल)
शतरंज:
कोनेरू हंपी और डी हरिका (महिला व्यक्तिगत) - तीसरा और चौथा दौर
विदित गुजराती और अर्जुन एरिगेसी (पुरुष व्यक्तिगत) - तीसरा और चौथा दौर
