ASIA CUP HOCKEY: भारत ने की गोल की बारिश, इंडोनेशिया को 16-0 से हराकर सुपर-4 में बनाई जगह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 08:06 PM IST

Asia Cup mens hockey tournament, India vs Indonesia: भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में इंडोनेशिया पर 16-0 से धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए सुपर-4 में जगह बना ली है।

ASIA CUP HOCKEY: भारत ने की गोल की बारिश, इंडोनेशिया को 16-0 से हराकर सुपर-4 में बनाई जगह
Photo Credit: Twitter

India vs Indonesia, Asia Cup Hockey: भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप में गुरुवार को जमकर धमाल मचाया और इंडोनेशिया के खिलाफ गोलों की बारिश करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पाकिस्तान के खिलाफ ड्रॉ और जापान के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए इंडोनेशिया को 16-0 से मात दी और पाकिस्तान का सफर समाप्त कर दिया।

पूल-ए में भारत और पाकिस्तान दोनों के चार अंक रहे और दोनों जापान ने पीछे रहे। गत चैंपियन भारत ने हालांकि बेहतर गोल अंतर के कारण सुपर फोर में जगह बनाई। भारत को अगले दौर में जगह बनाने के लिए इंडोनेशिया को 15-0 या इससे बेहतर अंतर से हराना था। गत चैंपियन टीम के लिए दिपसान टिर्की ने पांच जबकि सुदेव बेलिमागा ने तीन गोल दागे।

भारत के लिए अनुभवी एसवी सुनील, पवन राजभर और कार्ति सेलवम ने दो-दो गोल किए जबकि उत्तम सिंह और नीलम संदीप सेस ने एक-एक गोल दागा।इससे पहले गुरुवार को एक अन्य मुकाबले में पाकिस्तान को जापान के खिलाफ 2-3 से हार झेलनी पड़ी।

End of Article