स्पोर्ट्स

Indian Football Team New Head Coach: भारतीय फुटबॉल टीम के नए हेड कोच पद के लिए शार्टलिस्ट हुए तीन नाम

भारतीय फुटबॉल टीम के नए हेड पद को भरने के लिए पूर्व कप्तान आईएम विजयन की अध्यक्षता वाली तकनीकी समिति ने दो विदेशी और एक भारतीय सहित तीन नाम शॉर्ट लिस्ट किए हैं।

Image

भारतीय फुटबॉल टीम लोगो (फोटो क्रेडिट @IndianFootball X)

नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की तकनीकी समिति ने बुधवार को राष्ट्रीय पुरुष टीम के मुख्य कोच पद के लिए तीन उम्मीदवार अनुभवी एंग्लो-साइप्रस के स्टीफन कॉन्स्टेंटाइन, स्लोवाकिया के स्टीफन टारकोविक और खालिद जमील को चुना। पूर्व कप्तान आईएम विजयन की अध्यक्षता वाली तकनीकी समिति ने इस पद के लिए दो विदेशी और एक भारतीय को चुना।

इस महीने की शुरुआत में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद स्पेन के मनोलो मार्केज और एआईएफएफ के आपसी सहमति से अलग होने के बाद यह पद खाली हुआ था।

इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने नाम नहीं छापने की शर्त पर ‘पीटीआई’ को बताया,'तकनीकी समिति ने तीन आवेदकों पर फैसला किया और उनके नाम एआईएफएफ कार्यकारी समिति को विचार के लिए भेजे। चुने गए उम्मीदवारों की एआईएफएफ कार्यकारी समिति द्वारा समीक्षा की जाएगी जो कोच के बारे में अंतिम फैसला लेगी।'

पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रेनेडी सिंह का नाम चौथे उम्मीदवार के रूप में चर्चा में था लेकिन एआईएफएफ के एक सूत्र ने बताया कि इस मणिपुरी खिलाड़ी का नाम चुने गए उम्मीदवारों में नहीं था। वह वर्तमान में बेंगलुरु एफसी के सहायक कोच हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article